add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

स्‍टार्क, कमिंस ने IPL 2019 नीलामी के लिए नहीं कराया रजिस्‍ट्रेशन: रिपोर्ट

आईपीएल 2019 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को जयपुर में होनी है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 6, 2018 1:32 PM IST

आईसीसी विश्‍व कप 2019 से ठीक 15 दिन पहले अगले साल आईपीएल का 12वां सीजन खत्‍म हाेगा, जिसकेे  लिए नीलामी की प्रक्रिया 18 दिसंबर को जयपुर में हाेनी है। खबरों के मुताबिक इस बार आईपीएल मे ऑस्‍ट्रेलिया के धुरंधर तेज गेंदबाज मिशेल स्‍टार्क और पैट कमिंस नहीं खेलेंगे।

18 दिसंबर को होने वाले ऑक्‍शन से पहले हर खिलाड़ी को इसके लिए खुद को रजिस्‍टर्ड कराना जरूरी था। अब तारीख निकल चुकी है और उन्‍होंने अपना रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराया है। ऐसे में अगले सीजन के लिए स्‍टार्क आईपीएल नहीं खेलेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिशेल स्‍टार्क ने ऑस्‍ट्रेलिया में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “दो दिन पहले ही मुझे कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से मैसेज मिला। जिसमें मुझे बताया गया है कि अगले सीजन के लिए मुझे उन्‍होंने रिलीज कर दिया है। ऐसे मे अप्रैल के महीने में मैं अपने घर पर ही रहूंगा।”

आईपीएल खत्‍म होने के ठीक बाद इंग्‍लैंड में आईसीसी विश्‍व कप शुरू होना है, जिसके कारण स्‍टार्क के इस सीजन में खेलने की संभावनाएं पहले ही कम थी। फ्रेंचाइजी की तरफ से कहा गया है कि ये तय नहीं था कि स्‍टार्क इस बार आईपीएल में टीम का हिस्‍सा होंगे, जिसे देखते हुए उन्‍हें रिलीज करने का फैसला लिया गया।

स्‍टार्क की तरह ही पैट कमिंस भी खुद को आईपीएल 2019 के लिए रजिस्‍टर्ड नहीं करा पाए हैं। पैट कमिंस को मुंबई इंडियन्‍स ने खरीदा था, लेकिन वो पिछले सीजन में खेलने के लिए नहीं आए थे।

किंग्‍स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले एरोन फिंच और दिल्‍ली के लिए खेलने वाले ग्‍लेन मैक्‍सेवल ने भी इस सीजन में आईपीएल नहीं खेलने का निर्णय लिया है। इस बार आईपीएल के लिए कुल 1003 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्‍टर्ड कराया है।