Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 7, 2019 7:26 PM IST

दिल्ली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मैच में बैंगलुरू को 4 विकेट से हरा दिया। मौजूदा सीजन में दिल्ली की छह मैचों में ये तीसरी जीत है जबकि बैंगलुरू की लगातार छठी हार है।
दिल्ली 152/6 ओवर 18.5
सैनी अपना चौथा ओवर लेकर आए हैं। तीसरी गेंद पर श्रेयस बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में चहल को कैच थमा बैठे। श्रेयस ने 50 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। नए बल्लेबाज मॉरिस आए हैं। आखिरी गेंद पर मॉरिस भी चौक्का जड़ने के चक्कर में एबीडी को कैच थमाकर चलते बने। सिराज ने दूसरी गेंद पर पंत को साउदी के हाथों कैच कराकर दिल्ली को छठा झटका दिया। पंत 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया नए बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं। दिल्ली को जीत के लिए 10 गेंदों पर तीन रन चाहिए। उसके चार विकेट शेष हैं। तेवतिया ने चौथी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। स्ट्राइक अब अक्षर पटेल के पास है। अक्षर ने इसके साथ ही चौका जड़कर मैच को दिल्ली की झोली में डाल दिया है।
दिल्ली 144/3 ओवर 17
चहल अपना अंतिम यानी चौथा ओवर कर रहे हैं। दूसरी गेंद पर पंत ने चौका जड़ दिया। श्रेयस ने चहल की आखिरी गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया है। दिल्ली को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर छह रन की जरूतर है जबकि उसके सात विकेट शेष है।
दिल्ली 131/3 ओवर 16
मोइन अली के तीन गेंदों पर छह रन आ चुके हैं। पहली गेंद पर पंत ने चौका लगाया। इसके बाद एक रन लिया। इस ओवर से आए कुल 8 रन।
दिल्ली 123/3 ओवर 15
नवदीप सैनी अपना तीसरा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर श्रेयस ने दो रन बनाए। तीसरी गेंद को श्रेयस ने थर्ड मैन की ओर बाउंड्री के पार भेज दिया है। यहां सिराज से मिसफील्ड हुआ। इस ओवर से नौ रन आए।
दिल्ली 114/3 ओवर 14
मोइन अली की पहली गेंद पर इंग्राम के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील हुई और फील्ड अंपायर की उंगली हवा में उठ गई। इंग्राम ने 22 रन बनाए। पंत के रूप में क्रीज पर नया बल्लेबाज आया है। श्रेयस अय्यर ने तीसरी गेंद पर दो रन लेकर अपने 50 रन पूरे कर लिए।
दिल्ली 108/2 ओवर 13
चहल के तीसरे ओवर की पहली गेंद को स्वीप कर इंग्राम ने चार रन बटोरेे। श्रेयस ने चहल की आखिरी गेंद को चौके के लिए बाउंड्री के पार पहुंचाया। इस ओवर में 12 रन आए।
दिल्ली 96/2 ओवर 12
मोइन अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। उन्होंने दिल्ली के बल्लेेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। अपने दूसरे ओवर में मोइन ने कुल सिर्फ दो रन ही दिए।
दिल्ली 94/2 ओवर 11
नेगी अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। पहली गेंद पर श्रेयस का कैच पार्थिव ने मिस कर दिया। इंग्राम ने चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिल्ली के स्कोर को चलायमान रखा है। तीसरी गेंद पर इंग्राम के के खिलाफ स्टंप आउट की अपील हुई लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इंग्राम ने ओवर का समापन चौके के साथ किया।
दिल्ली 80/2 ओवर 10
मोइन अली की पांचवीं गेंद पर श्रेयस ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 6 रन बने। श्रेयस 42 रन पर नाबाद हैं जबकि इंग्राम दो रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
दिल्ली74/2 ओवर 9
पृथ्वी शॉ को दूसरी गेंद पर नेगी ने अपना शिकार बना लिया है। शॉ बड़े शॉट खेलने के प्रयास में अक्षदीप नाथ को कैच थमा बैठे। उन्होंने 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। नए बल्लेबाज के रूप में कॉलिन इंग्राम क्रीज पर आए हैं। पांचवीं गेंद पर श्रेयस ने फिर चौका जड़ा। इस ओवर से 6 रन आए।
दिल्ली 68/1 ओवर 8
कप्तान कोहली ने मोहम्मद सिराज को अटैक पर बुलाया है। श्रेयस ने तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ दिया है। इस ओवर में कुल 7 रन बने।
दिल्ली 61/1 ओवर 7
पवने नेगी की पहली गेंद पर पृथ्वी ने लेग बाय के रूप में एक रन लिया। दूसरी गेंद पर श्रेयस ने फाइन लेग की ओर चौका जड़ दिया। नेगी के इस ओवर में दिल्ली के बल्लेबाजों ने 8 रन जुटाए।
दिल्ली 53/1 ओवर 6
चहल के इस ओवर में केवल छह रन बने। श्रेयस ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना।
दिल्ली 47/1 ओवर 5
नवदीप सैनी अपना दूसरा ओवर कर रहे हैं। पहली ही गेंद पर पृथ्वी ने करारा शॉट लगाया और गेंद चौके के लिए बाउंड्री के पार चली गई। नवदीप ने तीसरी गेंद बाउंसर डाली और पृथ्वी ने उसे आसानी से जाने दिया। डीप मिडविकेट पर चौथी गेंद पर मिसफील्ड हुआ और गेंद ने चार रन के लिए बाउंड्री को क्रॉस कर लिया। इस तरह श्रेयस के खाते में चार और रन जुड़ गए। इस ओवर में कुल 12 रन बनेेे।
दिल्ली 35/1 ओवर 4
युजवेंद्र चहल अच्छी गेंदबाजी कर रहेे हैं। पृथ्वी और श्रेयस उनकी गेंदों को सम्मान भी दे रहे हैं। उन्होंने अपने इस ओवर में कुल चार रन खर्च किए।
दिल्ली 30/1 ओवर 3
साउदी के लगातार दो गेंदों पर पृथ्वी ने दो चौके जड़ दिए हैं। तीसरी गेंद पर भी इस युवा बल्लेबाज ने गेंद को बाउंड्री के बाहर चार रन के लिए भेज दिया। शॉ ने चौथी गेंद पर भी चौका जड़ा। पांचवीं गेंद को भी पृथ्वी ने चार रन के लिए बाउंड्री पार भेजा। इस ओवर में पृथ्वी ने कुल 25 रन बनाए।
दिल्ली 10/1 ओवर 2
नवदीप सैनी दूसरा ओवर लेकर आए हैं। नवदीप इस समय बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने चौथी गेंद 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। इस ओवर में दिल्ली को महज दो रन ही मिले।
दिल्ली 8/1 ओवर 1
बैंगलुरू की ओर से अनुभवी पेसर टिम साउदी ने ओवर की शुरुआत की है। साउदी की दूसरी गेंद पर पृथ्वी ने एक रन लेकर खुद का और टीम का खाता खोला। तीसरी गेंद पर साउदी ने शिखर धवन का विकेट झटककर दिल्ली को शुरुआती झटका दिया। धवन को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर नवदीप सैनी ने कैच किया। गब्बर के नाम से फेमस शिखर खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने आने के साथ ही चौके से शुरुआत की है। छठी गेंद पर श्रेयस को पार्थिव ने जीवनदान दिया। श्रेयस का कैच पार्थिव नहीं लपक सके।
विराट कोहली की बैंगलुरू टीम ने दिल्ली के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है।
बैंगलुरू 149/8 ओवर 20
अंतिम ओवर रबाडा कर रहे हैं। क्रीज पर हैं युजवेंद्र चहल और टिम साउदी। पहले दो गेंदों पर दो रन बन चुके हैं। तीसरी गेंद को साउदी समझ नहीं पाए और गेंद विकेटकीपर पंत के दास्तानों में समा गई। चौथी गेंद पर साउदी ने तेजी से दौड़कर दो रन ले लिए। पांचवीं गेंद पर साउदी ने तेजी से दो रन लिए। छठी गेंद पर एक रन बना। इस तरह बैंगलुरू ने 8 विकेट पर 149 रन बनाए। दिल्ली के सामने 150 रन का लक्ष्य है।
बैंगलुरू 142/8 ओवर 19
मॉरिस ने तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज को बीट किया। मॉरिस ने चौथी गेंद बीमर फेंकी। जो नोबॉल करार दी गई। छठी गेंद पर सिराज को फील्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया लेकिन उन्होंंने रिव्यू का सहारा लिया। हालांकि वो आउट होने से बच नहीं सके।
बैंगलुरू 138/7 ओवर 18
रबादा की पहली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कोहली बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। कोहली ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए। अक्षदीप ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर रबाडा ने अक्षदीप को पंत के हाथों कैच करा दिया। अक्षदीप 19 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने अंतिम गेंद पर पवन नेगी को विकेटकीपर पंत के हाथों लपकवाया।
बैंगलुरू 133/4 ओवर 17
लामिछाने के ओवर की दूसरी गेंद को लॉन्ग ऑफ पर मॉरिस रोक नहीं पाए और गेंद चार रन के लिए सीमा रेखा से बाहर चली गई। कोहली ने चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ लामिछाने के उपर दबाव बनाने की कोशिश की। छठी गेंद पर एक रन मिला। इस ओवर से 19 रन आए।
बैंगलुरू 114/4 ओवर 16
क्रिस मॉरिस के चौथी गेंद पर अक्षदीप नाथ ने शानदार चौका जड़ बैंगलुरू का कुल स्कोर 112 रन तक पहुंचाया। छठी गेंद पर कोहली ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा।
बैंगलुरू 108/4 ओवर 15
युवा लेग स्पिनर संदीप लामिछाने की पहली गेंद पर मोइन अली ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर विकेट के पीछे खड़े रिषभ पंत ने मोइन को स्टंप आउट कर दिया। मोइन ने 18 गेंदों पर 32 रन बनाए। नए बल्लेबाज अक्षदीप नाथ ने अपनी पारी की शुरुआत चौके से की है।
बैंगलुरू 97/3 ओवर 14
इशांत की पहली गेंद पर मोइन ने करारा शॉट लगाया और गेंद एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री के बाहर सीधे छह रन के लिए चली गई। चौथी गेंद पर मोइन ने एक बेहद खूबसूरत चौका जड़ दिया। इशांत ने छठी गेंद कोहली को बाउंसर की और कोहली ने उसे विकेटकीपर के दास्ताने में ही जाने में भलाई समझी।
बैंगलुरू 83/3 ओवर 13
अक्षर की पहली ही गेंद को मोइन अली ने मिडविकेट के उपर से छक्के का सैर करा दिया है। दूसरी गेंद पर मोइन ने दो रन लिए। अक्षर के इस ओवर से बैंगलुरू ने कुल 11 रन जोड़े।
बैंगलुरू 72/3 ओवर 12
लामिछाने के इस ओवर में बैंगलुरू के बल्लेबाजों ने सिंगल लेकर कुछ छह रन बटोरे।
बैंगलुरू 66/3 ओवर 11
अक्षर के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन ले लिया है। दूसरी गेंद पर स्टोइनिस ने एक रन बनाया। चौथी गेंद पर स्टोइनिस राहुल तेवतिया के हाथों लपके गए। इस तरह बैंगलुरू का तीसरा विकेट गिर गया है। स्टोइनिस ने 17 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। नए बल्लेबाज मोइन अली क्रीज पर आए हैं।
बैंगलुरू 63/2 ओवर 10
स्पिनर संदीप लामिछानेे आक्रमण पर लगाए गए हैं। लामिछाने का स्वागत स्टोइनिस ने लॉन्ग ऑन पर छक्के के साथ किया है। दूसरी गेंद पर लामिछाने ने वापसी की। तीसरी गेंद पर स्टोइनिस ने एक रन दौड़कर लिया। चौथी गेंद पर कोहली ने एक रन तेजी से दौड़कर लिया। पांचवीं और छठी गेंद पर भी एक रन बना।
बैंगलुरू 53/2 ओवर 9
अक्षर पटेल अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। उन्होंने दो गेंदों पर दो रन दिए हैं। इस ओवर में कोहली और स्टोइनिस ने कुल छह रन बनाए।
बैंगलुरू 47/2 ओवर 8
रबाडा के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने दौड़कर एक रन लिया। अब बारी थी स्टोइनिस की। उन्होंने भी दूसरी गेंद पर एक रन लिया। इस ओवर से आए पांच रन।
बैंगलुरू 42/2 ओवर 7
अक्षर पटेल गेंदबाजी मोर्चे पर लगाए गए हैं। उनके सामने हैं नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस। अक्षर ने अपने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 2 रन दिए।
बैंगलुरू 40/2 ओवर 6
कप्तान श्रेयस अय्यर ने अटैक के लिए पेसर कगीसो रबाडा को बुलाया है। रबाडा के दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना लेकिन तीसरी गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर भी एक रन बना। पांचवीं गेंद को थर्ड मैन की ओर कोहली ने एक रन लिया। छठी गेंद पर रबाडा को विकेट मिल गया है। रबाडा की स्लोअर गेंद को लेग साइड में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में डिविलियर्स का कैच कॉलिन इंग्राम ने लपक लिया है। डिविलियर्स 16 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।
बैंगलुरू 36/1 ओवर 5
पेसर इशांत अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। चार गेंदों पर चार रन दे चुके हैं। पांचवींं गेंद पर डिविलियर्स ने दो रन बटोरे। और छठी गेंद को डिविलियर्स ने स्वीपर कवर की ओर बेहतरीन ड्राइव कर गेंद को चौके के लिए बाउंड्री की सैर करा दी है।
बैंगलुरू 26/1 ओवर 4
अनुभवी ऑलराउंडर मॉरिस अपना दूसरा ओवर कर रहे हैं। कोहली ने लेंथ बॉल पर एक रन लेकर स्ट्राइक डिविलियर्स को दिया। डिविलियर्स ने चौथी गेंद पर मिडविकेट पर शानदार छक्का जड़ दिया है। छठी गेंद पर दिल्ली ने एबीडी को रनआउट के मौके गंवा दिए। इस ओवर से कुल आठ रन आए।
बैंगलुरू 18/1 ओवर 3
इशांत अपना दूसर ओवर डाल रहे हैं। शुरुआती तीन गेंदों पर एक रन दिए हैं इशांत ने। चौथी गेंद पर कोहली ने दौड़कर एक रन लिया। पांचवीं और छठी गेंद पर डिविलियर्स कोई रन नहीं ले सके। इस ओवर से केवल दो रन आए।
बैंगलुरू 16/1 ओवर 2
क्रिस मॉरिस की पहली ही गेंद पर विराट कोहली बाल-बाल बच गए। विकेटकीपर रिषभ पंत से गेंद काफी दूर थी जो चौके के लिए बाउंड्री पार कर गई। कोहली ने दूसरी गेंद को मिडविकेट की ओर खेला और एक रन लिया। पार्थिव ने तीसरी गेंद को बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की ओर खेलकर एक रन चुराए। इसके बाद कोहली ने भी डीप स्क्वॉयर लेग की ओर गेंद को धकेल कर एक रन लिया। छठी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पार्थिव अपना कैच बाउंड्री के नजदीक थर्ड मैन पर संदीप लामिछाने को थमा बैठे। नए बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आए हैं।
बैंगलुरू 6/0 ओवर 1
दिल्ली की ओर से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ओवर की शुरुआत करने आए हैं। इशांत की पहली ही गेंद ने इतना अधिक उछाल लिया कि पार्थिव पटेल ने उसे छोड़ना ही मुनासिब समझा। शरू की तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बने। चौथी गेंद पार्थिव ने बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की ओर खेलकर दो रन लिए और खुद का और टीम का खाता खोला। पार्थिव ने पांचवीं गेंद को मिडविकेट के उपर से सीमा रेखा के बाहर चार रन के लिए पहुंचा दिया है। इस ओवर में बैंगलुरू ने 6 रन बटोरे।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विराट कोहली भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। दोनों कप्तान बिना किसी बदलाव के पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ ही खेल रहे हैं।
बैंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस, मोइन अली, अक्षदीप नाथ, पवन नेगी, टिम साउदी, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।
दिल्ली (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा, संदीप लामिछाने।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
