add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हैदराबाद को बड़ा झटका, बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब के लिए जारी किया फरमान

मौजूदा सीजन में हैदराबाद की टीम सात में से तीन मैच जीतकर अंकतालिका में छठे स्‍थान पर है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 15, 2019 11:36 PM IST

आईपीएल 2019 का आधा सीजन अब बीत चुका है। अपने सात में से चार मुकाबले हारकर हैदराबाद की टीम अंकतालिका में छठे स्‍थान पर है। पहले से बुरे दौर से गुजर रही केन विलियमसन की कप्‍तानी वाली टीम को आने वाले दिनों में एक और बड़ा झटका लग सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अगले सप्ताह से टीम के ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने के लिये आईपीएल से वापस बुलाएगा।

पढ़ें:- शमी बोले, करियर की सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल कर चुका हूं, फॉर्म को विश्व कप में जारी रखना चाहूंगा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्‍व कप शुरू होने में अब करीब डेढ़ महीने का वक्‍त बचा है। सोमवार को भारत और ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी विश्‍व कप टीमों का ऐलान कर दिया। क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों को अप्रैल का तीसरा सप्‍ताह खत्‍म होने तक आईसीसी को अपने 15 सदस्‍यीय दल की जानकारी देनी है। शाकिब अभी भारत में है और वो आईपीएल खेल रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, ‘‘हमारा शिविर शुरू हो रहा है। मैंने शाकिब को तुरंत लौटने के लिये कहा है। देखते हैं वो इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।’’

पढ़ें:- रिषभ पर मिली कार्तिक के अनुभव को तरजीह; दोनों खिलाड़ियों के करियर पर एक नजर…

बता दें कि शाकिब पिछले एक साल में अपनी उंगली की चोट के चलते काफी परेशान रहे हैं। पिछले महीने खत्‍म हुए न्‍यूजीलैंड के दौरे में भी वो अपनी चोट के चलते हिस्‍सा नहीं ले पाए थे। एशिया कप के दौरान भी शाकिब की चोट काफी बढ़ गई थी। वो बांग्‍लादेश की टीम के अहम सदस्‍य हैं। ऐसे में बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहेगा कि वो पर्याप्‍त आराम लेने के बाद तरोताजा होकर देश के लिए विश्‍व कप में खेलने उतरें।

(पीटीआई इनपुट के साथ)