add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2019: शानदार कैच लेने वाले दर्शक को मिलेगी कार

आईपीएल मैचों के दौरान एक हाथ से छक्के पर कैच लेने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - March 4, 2019 8:09 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में दर्शक दीर्घा में रहते हुए एक हाथ से छक्के पर कैच पकड़ने पर एक लाख रुपये का ईनाम मिलेगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सीजन के दौरान हैरियर फैन कैच प्रतियोगिता के आगाज की घोषणा की। इस प्रतियोगिता के तहत हर मैच में एक हाथ से कैच लेने के लिए एक लाख रुपये मिलेंगे और पूरे सीजन में जो कैच सबसे अच्छा आंका जाएगा, उसे पकड़ने वाले दर्शक को टाटा हैरियर गाड़ी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे इमरान ताहिर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल में उसके ऑफिशियल पार्टनर टाटा मोटर्स के टाटा हैरियर एसयूवी को आईपीएल-2019 का लीड ब्रांड घोषित किया। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि हैरियर को आईपीएल के दौरान हैरियर फैन कैच पुरस्कार में भी शामिल किया जा रहा है, जहां एक हाथ से  कैच लेने वाले फैन को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही सबसे पसंदीदा हैरियर फैन कैच लेने वाले एक फैन को सीजन के अंत में लक्जरी एसयूवी हैरियर को घर ले जाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: PSL के घरेलू मैचों के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे एबी डिविलियर्स

तो तैयार हो जाइए आईपीएल के रोमांच के लिए और अब टेलीविजन पर खुद को देखने की जगह गेंद पर नजर रखिए क्योंकि बल्लेबाज द्वारा हिट की गई गेंद बाउंड्री को पार करते हुए आप तक आ सकती है और अगर अपने एक हाथ से कैच लपक लिया तो आपके बल्ले-बल्ले हो जाएंगे।