चेन्‍नई ने जीता टॉस, बैंगलुरू को दिया पहले बल्‍लेबाजी का न्‍यौता

बैंगलुरू के खिलाफ अगर महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई जीत दर्ज करती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे जो अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए काफी होगा

Edited By : Kamlesh Rai |Apr 21, 2019, 07:40 PM IST

Published On Apr 21, 2019, 07:40 PM IST

Last UpdatedApr 21, 2019, 07:40 PM IST

Dhoni with team @BCCI 2

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने एम. चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 39वें मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

बैंगलुरू के प्‍लेइंग इलेवन में एबी डिविलियर्स फिट होकर वापस लौटे हैं। उमेश यादव को मोहम्‍मद सिराज की जगह शामिल किया गया है। चेन्‍नई की टीम में ड्वेन ब्रावो की वापसी हुई जिन्‍हें सैम बिलिंग्‍स की जगह मौका दिया गया है। कर्ण शर्मा भी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गत चैंपियन चेन्नई की टीम को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था जो मौजूदा सत्र में उसकी दूसरी हार थी। बैंगलुरू के खिलाफ अगर महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई जीत दर्ज करती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे जो अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए काफी होगा।

विराट कोहली की कप्‍तानी वाली बैंगलुरू की टीम हालांकि 2016 के प्रदर्शन से प्रेरणा ले सकती है जब उसने शुरूआती सात में से पांच मैच गवांने के बाद अंतिम सात में से छह मैचों को जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की की थी।

चेन्‍नई (प्‍लेइंग इलेवन) :

शेन वॉटसन, फाफ डु प्‍लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्‍तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर।

बैंगलुरू (प्‍लेइंग इलेवन) :

पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्‍तान), एबी डिविलियर्स, अक्षदीप नाथ, मोइन अली, मार्कस स्‍टोइनिस, पवन नेगी, डेल स्‍टेन, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव।

Editor's Pick