क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने चोटिल पेसर कगीसो रबाडा को स्‍वदेश बुलाया

23 वर्षीय रबाडा ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 12 मैचों में 25 विकेट हासिल किए हैं।

Edited By : Press Trust of India |May 03, 2019, 07:59 PM IST

Published On May 03, 2019, 07:59 PM IST

Last UpdatedMay 03, 2019, 07:59 PM IST

Kagiso Rabada @AFP

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप से पहले एहतियात बरतते हुए चोटिल तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा को वापस बुलाने का फैसला लिया है जिससे यह गेंदबाज आईपीएल के बचे हुए सत्र में नहीं खेल पाएगा।

पढ़ें: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में कोई बदलाव नहीं

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रबाडा पीठ में परेशानी के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे और उनका नहीं होना दिल्ली के लिए करारा झटका होगा जो अपना पहला आईपीएल खिताब हासिल करने की कोशिश में है।

दिल्ली कैपिटल्स के बयान के अनुसार मौजूदा पर्पल कैपधारी रबाडा को सीएसए ने स्वदेश लौटने की सलाह दी है।

23 वर्षीय रबाडा ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 12 मैचों में 25 विकेट हासिल किए हैं। दक्षिण अफ्रीका टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि रबाडा को एहतियात के तौर पर बुलाया गया है।

मूसाजी ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के बयान में कहा, ‘कगीसो को कुछ दिन पहले पीठ में अकड़न महसूस हुई थी और जांच के लिए उनके स्कैन कराए गए। स्कैन के नतीजे और दिल्ली में मौजूद अपने फिजियो क्रेग गोवेंडर के बाद ही सीएसए की चिकित्सीय समिति ने उन्हें आईपीएल के बचे हुए टूर्नामेंट से हटाने का फैसला लिया।’

पढ़ें: नेस वाडिया मामले पर नजर रखेगा आईपीएल प्रबंधन

उन्होंने कहा, ‘कगीसो को पहले भी पीठ से संबंधित समस्या रही है और सीएसए की चिकित्सयीय टीम यह सुनिश्चित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ कदम उठा रही है कि वह अगले महीने आईसीसी पुरूष क्रिकेट विश्व कप में पूरी तरह फिट रहें। वह लौटने के बाद पीठ के विशेषज्ञ से सलाह लेंगे और उपचार व रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम शुरू करेंगे।’

दिल्ली की टीम सात साल के अंतराल के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है और अब टीम शनिवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।

Editor's Pick