• Home
  • News
  • IPL 2019, CSK vs MI, Final: MS Dhoni’s run out creates controversy among fans

महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट पर फैंस में मतभेद, ट्विटर पर छिड़ी बहस

मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच में चेन्नई के कप्तान के रन आउट के फैसले को लेकर विवाद हुआ।

Edited By : Cricket Country Staff |May 13, 2019, 12:32 PM IST

Published On May 13, 2019, 12:32 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2019, 12:32 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल मैच में एक रन के अंतर से हारकर चेन्नई सुपर किंग्स चौथा खिताब जीतने से चूक गए। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 150 लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी केवल दो रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। धोनी के इस रन आउट को लेकर ट्विटर पर क्रिकेट फैंस के बीच बहस छिड़ गई।

चेन्नई की पारी के दौरान 13वें ओवर में जब हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे, दूसरी गेंद पर शेन वाटसन पुल शॉट लगाकर एक रन के लिए भागे। गेंद लसिथ मलिंगा की तरफ गई जिन्होंने नॉन स्ट्राकर एंड पर ओवर थ्रो किया जिसका फायदा उठाकर धोनी और वाटसन दूसरा रन लेने के लिए दौड़े। धोनी जब नॉन स्ट्राइर एंड की तरफ भाग रहे थे तो मिड ऑफ के फील्डर इशान किशन ने गेंद सीधा स्टंप्स पर मारी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 महेंद्र सिंह धोनी का रन आउट मैच का टर्निंग प्वाइंट था: सचिन तेंदुलकर

फील्डर अंपायर ने तीसरे अंपायर से मदद मांगी। रीप्ले में एक एंगल से धोनी का बैट गेंद से विकेट पर लगने से पहले लाइन के अंदर आ गया था। जबकि दूसरे एंगल से लग रहा था कि गेंद धोनी के बैट के लाइन पर आने से पहले ही स्टंप्स पर लग चुकी थी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नाइजल लॉन्ग ने धोनी को रन आउट दिया और ये विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। हालांकि फैंस इस फैसले से सहमत नहीं दिखे।

धोनी के रन आउट को लेकर ट्विटर पर काफी चर्चा हुई। थर्ड अंपायर लॉन्ग के फैसले पर पूर्व अंपायर, क्रिकेट समीक्षकों और फैंस के राय पूरी तरह बंटी हुई थी। चेन्नई के फैंस जहां इससे बेहद नाराज दिखे, वहीं मुंबई फैंस ने चैन की सांस ली।

Editors Pick