दिल्‍ली ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्‍लेेबाजी के लिए बुलाया

दिल्‍ली और पंजाब ने मौजूदा लीग में अब तक 9-9 मैच खेले हैं और दोनों के एक समान 10-10 अंक हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 20, 2019, 07:44 PM IST

Published On Apr 20, 2019, 07:44 PM IST

Last UpdatedApr 20, 2019, 07:44 PM IST

Gayle with Rahul @BCCI

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने फिरोजशाह कोटला स्‍टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 37वें मुकाबले में टॉस जीतकर किंग्‍स इलेवन पंजाब को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया है।

दिल्‍ली ने अपने प्‍लेइंग इलेवन में कॉलिन इंग्राम, संदीप लामिछाने और शेरफेन रुदरफोर्ड को शामिल किया है जबकि पंजाब ने मिस्‍ट्री स्पिनर हरप्रीत बरार को टीम में जगह दी है। युवा तेज गेंदबाज सैम कर्रन को निकोलस पूरन की जगह पंजाब के प्‍लेइंग इलेवन में मौका मिला है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मौजूदा सीजन में दोनों टीमें 9-9 मैच खेल चुकी हैं और दोनों के एक समान 10-10 अंक हैं।

दिल्‍ली (प्‍लेइंग इलेवन): 

पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), रिषभ पंत, कॉलिन इंग्राम, शेरफेन रुदरफोर्ड, अक्षर पटेल, कगीसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा और संदीप लामिछाने।

पंजाब (प्‍लेइंग इलेवन): 

केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, मनदीप सिंह, सैम कर्रन, आर अश्विन, हरप्रीत बरार, हार्डस विलजोएन, मुरुगन अश्विन और मोहम्‍मद शमी।

Editor's Pick