- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: Drought could create another hurdle in IPL matches
आईपीएल 2019 के आयोजन पर आम चुनाव के बाद अब सूखे की मार
आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से होनी है।
Published On Feb 06, 2019, 08:20 PM IST
Last UpdatedFeb 06, 2019, 08:20 PM IST
MS-Dhoni with Dwayne Bravo (File Photo) @ IANS
आम चुनाव के चलते पहले ही आईपीएल 2019 (IPL 2019) के आयोजन को लेकर बीसीसीआई काफी समस्या का सामना कर चुकी है। अब देश में सूखे की मार नई समस्या लेकर आई है। सूखे के चलते महाराष्ट्र सरकार मैच के आयोजन को लेकर बैक फुट पर नजर आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक महाराष्ट्र के 900 गांव को सूखे से प्रभावित घोषित किया गया है। जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार पर काफी दबाव है।
पढ़ें: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ फॉर्म की तलाश में उतरेंगे केएल राहुल
अखबार ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से लिखा, “आम चुनाव के चलते आईपीएल के दौरान पहले ही राजनीति अपने चरम पर होगी। ऐसे में मैचों का आयोजन बड़ी समस्या बन सकता है। सूखे के चलते सभी रणजी मैच और बाकी मैच एक निश्चित वैन्यू पर कराए जा रहे हैं, जहां उन्हें ग्राउंड को पर्याप्त पानी दिया जा रहा है, लेकिन रणजी मैचों के दौरान पानी सप्लाई मीडिया में ज्यादा बड़ी हैडलाइन नहीं बनती है, लेकिन आईपीएल मैच जरूरी हैडलाइन बटोरेंगे।”
पढ़ें: न्यूजीलैंड ने भारत पर दर्ज की टी20 की सबसे बड़ी जीत
आम चुनाव के चलते इस बार आईपीएल कारवां फॉर्मेट में खेला जाना है। केंद्र सरकार सभी मैचों के आयोजन के लिए सुरक्षा मुहैया करा पाने में समर्थ नहीं है। जिसके कारण इस बार प्रत्येक टीम के मैच फ्रेंचाइजी के होम ग्राउंड और विरोधी टीम के ग्राउंड पर नहीं खेले जाएंगे। सुरक्षा कारणों से इस बार मैच का आयोजिन पूर्व निर्धारित किसी ग्राउंड पर कराया जाएगा।
पिछले साल चेन्नई में 56 प्रतिशत कम मानसून दर्ज किया गया था। आंध्र प्रदेश 900 करोड़ की राशि सूखा ग्रस्त इलाकों के लिए आवंटित कर चुका है। पहले से ही वेन्यू के संकट से जूझ रहे बीसीसीआई के लिए अब सूखे की मार नई परेशानी का सबब बन सकता है।