- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: Early auctions renders Syed Mushtaq Ali T20 tournament
IPL 2019: दिसंबर में होने वाली नीलामी से युवा भारतीय खिलाड़ियों का नुकसान
आईपीएल नीलामी के रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान होने से सैंयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का नुकसान होगा।
Published On Dec 09, 2018, 11:59 AM IST
Last UpdatedDec 09, 2018, 11:59 AM IST
Chennai Super Kings © AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही भारतीय क्रिकेट का शेड्यूल निर्धारित करने वाली समिति परेशान है। दरअसल कई आईपीएल फ्रेंचाइजी की मांग पर हर साल आईपीएल नीलामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आयोजित की जाती थी। लेकिन इस बार नीलामी रणजी सीजन के दौरान आयोजित किए जाने से बोर्ड अधिकारी हैरान हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “तकनीकि समिति और शेड्यूल निर्धारित करने वाली समिति मिलकर आईपीएल नीलामी को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट का आयोजन करते थे। हालांकि, ये अजीब बात है कि घरेलू टी20 टूर्नामेंट से दो महीने पहले आईपीएल की नीलामी कैसे की जा सकती है क्योंकि कोई गवर्निंग काउंसिल काम नहीं कर रहा है और किसी भी पदाधिकारी को जानकारी नहीं दी गई है।”
ये भी पढ़ें: IPL 2019: 18 दिसंबर को जयपुर में होगी नीलामी
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट को आईपीएल नीलामी से पहले आयोजित करने का लक्ष्य युवा भारतीय खिलाड़ियों की पहचान करना है। इस टी20 टूर्नामेंट ने आईपीएल को खलील अहमद, बेसिल थंपी और टी नटराजन जैसे खिलाड़ी दिए हैं। साथ ही इस सीजन में शामिल हुई नई 9 टीमों के खिलाड़ियों ने भी नीलामी में हिस्सा लिया है। मुश्ताक अली टूर्नामेंट इन खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी को आकर्षित करने का अच्छा मौका होता।
IPL 2019 में नहीं खेलेंगे मुस्ताफिजुर रहमान, बोर्ड ने नहीं दी इजाजत
इस बारे में बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “इन राज्यों के खिलाड़ियों के लिए ये अच्छा होता अगर सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट पहले खेला जाता। वो सबसे छोटे क्रिकेट फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते थे।” गौरतलब है कि इस आईपीएल सीजन लगभग सभी फ्रेंचाइजी भारतीय खिलाड़ियों पर निर्भर करेंगी। क्योंकि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कई देशों ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल से बाहर कर लिया है।