- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019 Eliminator: Last two overs were like hell, says shreyas iyer
जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर बोले- अंतिम दो ओवर नर्क के समान थे
हैदराबाद को हराकर दिल्ली ने क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है।
Published On May 09, 2019, 01:47 PM IST
Last UpdatedMay 09, 2019, 01:47 PM IST
Shreyas Iyer with team @ BCCI
हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में हराकर दिल्ली आईपीएल के 12वें सीजन के एलिमिनेटर-2 में प्रवेश कर गई है। जीत के बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा मैच के अंतिम दो ओवर उनके लिए किसी नर्क से कम नहीं थे।
पढ़ें:- मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन पोंटिंग और सौरव सर ने मुझमें विश्वास जगाया: पृथ्वी शॉ
दिल्ली की टीम को 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अंतिम दो ओवरों में 12 रनों की जरूरत थी। मैदान पर हुई तमाम नाटकीय घटनाओं के बीच दिल्ली ने एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की। अय्यर ने मैच के बाद कहा, “मैं अपनी भावननाओं को बयां नहीं कर सकता। मैं अपने साथियों के साथ बैठा था और हालात की गंभीरता का आलम यह था कि मुझे लग रहा था कि मैं सालों से उनके साथ बैठा हूं। मेरा यकीन कीजिए, मैच के अंतिम दो ओवर किसी नर्क से कम नहीं थे।”
VIDEO: दिल्ली ने हैदराबाद को किया बाहर, फाइनल के लिए चेन्नई से भिड़ेगी
अय्यर ने कहा कि वह अपनी युवा टीम के चेहरे पर खुशी देखकर गदगद हैं। “सभी खुश हैं। मैं इनके चेहरे पर की खुशी को महसूस कर सकता हूं। सब अपनी खुशी को बयां कर रहे हैं। यह जीत हमारे लिए वाकई खास है और हम चेन्नई के खिलाफ भी जीत की उम्मीद कर रहे हैं।”
दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले में जिसकी जीत होगी, वो 12 मई को हैदराबाद में होने वाले फाइनल मैच में मुंबई से भिड़ेगा। मुंबई ने पहले क्वालीफायर में चेन्नई को हराते हुए पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई है।