• Home
  • News
  • IPL 2019 Final: CSK coach Stephen Fleming hints at changes in ‘ageing’ Chennai

चेन्नई के कोच फ्लेमिंग ने माना टीम में उम्रदराज खिलाड़ी, बदलाव की जरूरत

कोच ने कहा ,‘‘हम समझते हैं कि यह उम्रदराज टीम है। हमें नए सिरे से टीम तैयार करने पर सोचना होगा।’’

Edited By : Press Trust of India |May 13, 2019, 12:48 PM IST

Published On May 13, 2019, 12:48 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2019, 12:48 PM IST

MS Dhoni with CSK coach Stephen Fleming

इंडियन टी20 लीग 2019 के सीजन का अंत बेहद ही रोमांचक रहा। मुंबई की टीम ने एक रन से जीत हासिल कर सबसे ज्यादा चार बार ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया। चेन्नई की टीम को पांचवीं बार फाइनल में हार का सामना रना पड़ा। इस हार के बाद टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग बेहद निराश नजर आए।

उन्होंने आईपीएल के इस सत्र में बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बाद ‘उम्रदराज हो चली टीम’ में बदलाव की जरूरत स्वीकार की। चेन्नई की कोर टीम की औसत उम्र 34 साल है जिसने पिछले साल खिताब जीता था और इस बार फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार गई ।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- IPL 2019 Final: मुंबई ने रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीत रचा इतिहास

फ्लेमिंग और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत पर जोर दिया। कोच ने कहा ,‘‘यदि आप एक साल खिताब जीते और अगले साल फाइनल में पहुंचे हैं तो प्रदर्शन अच्छा कहा जायेगा। हम समझते हैं कि यह उम्रदराज टीम है। हमें नए सिरे से टीम तैयार करने पर सोचना होगा।’’

उन्होंने कहा कि अगले सत्र के लिये रणनीति विश्व कप के बाद तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा ,‘‘धोनी विश्व कप खेलने जाएंगे। दूसरी टीमों के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। हमें संभलकर नए सिरे से टीम तैयार करके सही संतुलन खोजना होगा।’’

पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट पर फैंस में मतभेद, ट्विटर पर छिड़ी बहस

फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘चेन्नई के लिए यह साल कठिन था। हमारे बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन यह भी है कि फाइनल तक पहुंचे और मैच आखिरी गेंद तक खिंचा। बल्लेबाजी में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन प्रयासों में कोई कमी नहीं थी।’’

Editor's Pick