किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से भी बाहर हुए युवराज सिंह
भारत के लिए दो विश्व कप जीतने वाले युवराज को आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने अगली नीलामी के लिए रिलीज कर दिया है।
Published On Nov 16, 2018, 03:52 PM IST
Last UpdatedNov 16, 2018, 03:52 PM IST
yuvraj singh
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह को अब आईपीएल टीम से बाहर कर दिया गया है। अगले साल विश्व कप खेलने का सपना देखने वाले युवराज सिंह को यह बड़ा झटका है। भारत के लिए दो विश्व कप जीतने वाले युवराज को आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने अगली निलामी के लिए रिलीज कर दिया है।
पंजाब की टीम ने युवराज के अलावा ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरोन फिंच को भी अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं करने का फैसला लिया है। पंजाब की टीम में से 11 खिलाड़ियों नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है।
बुरा रहा युवराज का पिछला सीजन
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने युवराज सिंह को बेस प्राइस दो करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया था। आईपीएल 2018 में युवी को टीम की तरफ से 8 मैचों में खेलने को मौका मिला जहां उन्होंने 10.83 के बेहद साधारण औसत से 65 रन बनाए।
इनके अलावा टीम ने अक्षर पटेल, बेन ड्रारशुइस, मोहित शर्मा और बरिंदर सरन, मनोज तिवारी, मंजूर डार, अक्षदीप नाथ, मयंक डागर नीलामी में जाने के लिए रिलीज कर दिया है।
अश्विन, राहुल और गेल को किया रिटेन
पंजाब की टीम ने टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन और पिछले सीजन धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले ओपनर लोकेश राहुल को भी रिटेन करने का फैसला लिया है। गेंदबाज अंकित राजपूत और मयंक अग्रवाल भी टीम के साथ बने रहेंगे। विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस गेल, डेविड मिलर, एंड्रयू टाई और ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी रिटेन किया है।