• Home
  • News
  • IPL 2019, KXIP Vs CSK Match Preview: Kings XI Punjab to Play for Pride against Chennai Super Kings

पंजाब के खिलाफ चेन्नई की नजर शीर्ष स्थान बरकरार रखने पर होगी

चेन्नई के अभी 13 मैच में 18 अंक हैं और जीत से उनके 20 अंक हो जाएंगे जो किसी भी टीम के हासिल करने की संभावना नहीं है

Edited By : Press Trust of India |May 04, 2019, 05:48 PM IST

Published On May 04, 2019, 05:48 PM IST

Last UpdatedMay 04, 2019, 05:48 PM IST

DHONI WITH ASHWIN

प्लेऑफ में स्थान पक्का कर चुकी और प्‍वाइंटस टेबल में शीर्ष पर चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स रविवार को होने वाले आईपीएल के अंतिम लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब पर जीत दर्ज कर पहला स्थान बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

पढ़ें: भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में फेवरेट होंगी: युवराज 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने वापसी करते हुए पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर 80 रन की बड़ी जीत हासिल की और फिर से तालिका में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया।

हालांकि मुंबई से मिली हार से उनका रन रेट गिर गया और अब लीग चरण में उनका एक ही मैच बचा है तो गत चैंपियन टीम को अपना दबदबा बरकरार रखने और शीर्ष पर स्थान मजबूत करने के लिए इसमें जीत की जरूरत होगी।

चेन्नई के अभी 13 मैच में 18 अंक हैं और जीत से उनके 20 अंक हो जाएंगे जो किसी भी टीम के हासिल करने की संभावना नहीं है।

पढ़ें: आज हैदराबाद-बैंगलुरू के बीच मैच पर रहेगी कोलकाता की निगाहें

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में कप्तान धोनी और सुरेश रैना ने टीम को चार विकेट पर 179 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया जिसके बाद उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीम को महज 99 रन पर समेट दिया।

इमरान ताहिर और रविंद्र जडेजा इस जीत में अहम रहे जिन्होंने मिलाकर सात विकेट प्राप्त किए।

धोनी, रैना, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस मोहाली में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे जबकि ताहिर और हरभजन की कोशिश अपनी फिरकी से किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों को परेशान करने की होगी।

प्रतिष्‍ठा के लिए खेलेगी किंग्‍स इलेवन पंजाब

वहीं प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पंजाब की टीम केवल प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी। उनके 13 मैचों में 10 अंक हैं और वह निचले स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से एक स्थान ऊपर सातवें नंबर पर है।

पंजाब की प्लेऑफ में उम्मीद यहां पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स से सात विकेट की हार के बाद टूट गई।

प्लेऑफ से बाहर होना घरेलू दर्शकों के लिए निराशाजनक होगा लेकिन फिर भी वे उम्मीद करेंगे कि टीम रविवार के मैच में जीत से टूर्नामेंट का अंत करे।

उनके फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और लोकेश राहुल चेन्नई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। मध्यक्रम में सैम कुरेन, मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी।

उनकी गेंदबाजी हालांकि कप्तान रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी पर निर्भर होगी।

Editor's Pick