- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: lasith malinga, jasprit bumrah, Hardik Pandya restrict kolkata knight riders to 133/7
कोलकाता के खिलाफ चमके मलिंगा, पांड्या और बुमराह, मिला 134 का लक्ष्य
मुंबई ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।
Published On May 05, 2019, 09:51 PM IST
Last UpdatedMay 05, 2019, 09:51 PM IST
Lasith Malinga © BCCI
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2019 के लीग स्तर के आखिरी मुकाबले में लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी के सामने कोलकाता की टीम पस्त नजर आई। मलिंगा ने मैच में तीन विकेट निकाले जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी मैच में दो-दो विकेट मिले। तीनों के शानदार प्रदर्शन के कारण कोलकाता निर्धारित 20 ओवरों में 133/7 रन ही बना पाया।
आखिरी ओवर में कोलकाता महज तीन रन ही बना पाई। मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। कोलकाता के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी बनाई। हालांकि इसमें गिल का योगदान महज नौ रन का था। वो 16 गेंद पर नौ रन बनाकर सातवें ओवर में हार्दिक पांड्या का शिकार बने। हार्दिक की गेंद पर गिल एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद क्रिस लिन भी ज्यादा समय विकेट पर नहीं बिता पाए। नौवें ओवर में वो भी हार्दिक की गेंद पर आउट हुए। विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने उनका कैच पकड़ा।
कप्तान दिनेश कार्तिक इस मैच में भी खास कमाल नहीं कर पाए। वो नौ गेंद पर महज तीन रन बनाकर आउट हुए। लसिथ मलिंगा ने उन्हें क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। अगली ही गेंद पर टीम के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल बिना खाता खोले आउट हो गए। विकेट के पीछे डी कॉक ने उनका कैच पकड़ा। रॉबिन उथप्पा 40(47) ने जिसके बाद नितीश राणा के साथ मिलकर साझेदारी बनाई। दोनों ने साथ मिलकर 47 रन जोड़। 18वें ओवर में नितीश को मलिंगा ने डगआउट का रास्ता दिखाया। शॉट लगाने के प्रयास में वो पोलार्ड को कैच दे बैठे।
मैच के आखिरी दो ओवर में महज 10 रन आए। पारी की आखिरी दो गेंद पर कोलकाता ने उथप्पा और रिंकू सिंह 4(6) के विकेट गंवाए।