- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: Mumbai Indian defeat Kolkata Knight Riders, Sunrisers Hyderabad qualifies in Play off
मुंबई की जीत से प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद, दिल्ली को भी लगा झटका
मुंबई ने कोलकाता पर नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।
Published On May 05, 2019, 11:28 PM IST
Last UpdatedMay 05, 2019, 11:28 PM IST
Mumbai Indian @ BCCI
आईपीएल 2019 में लीग स्तर के आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम ने मुंबई पर नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। मैच में कोलकाता की हार के साथ ही प्लेऑफ में हैदराबाद अब क्वालीफाई कर गई है। इस मैच से दिल्ली को भी बड़ा झटका लगा। दिल्ली दूसरे स्थान से खिसककर अब तीसरे स्थान पर आ गई है। ऐसे में दिल्ली पहली दो टीमों को मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाएगी। दिल्ली को अब हैदराबाद के साथ एलिमिनेटर मैच खेलना होगा।
आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम लसिथ मलिंगा , जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी के सामने रन बनाने के लिए जूझती रही। कोलकाता निर्धारित 20 ओवरों में 133/7 रन ही बना पाई। मुंबई ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर मैच में जीत दर्ज की।
पहली पारी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें
134 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने के दौरान मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए साथ मिलकर 46 रन जोड़े। पहले छह ओवर में टीम ने 46 रन बना लिए थे। सातवें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने डी कॉक को आउट किया। विकेट के पीछे कप्तान दिनेश कार्तिक ने उनका कैच पकड़ा।
रोहित शर्मा ने जिसके बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर मैच विनिंग पारी खेली। रोहित शर्मा ने 48 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए। इसी तरह यादव ने 27 गेंद पर 46 रन बनाए।
पढ़ें:- चेन्नई के खिलाफ जीत दिलाकर बोले राहुल- मैच में हमारे लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं था
इससे पहले मैच में कोलकाता की टीम ने फैन्स को निराश किया। रॉबिन उथप्पा ने 40 रन की पारी जरूरी खेली, लेकिन इस स्कोर को बनाने में उन्होंने 47 गेंद खर्च कर दी। आखिरी ओवरों में जब टीम को उनकी जरूरत थी वो रन बनाने में जूझते नजर आए। आखिरी दो ओवरों में कोलकाता ने महज 10 रन बनाए।