- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: Mumbai Indians begins pre-practice camp
मुंबई इंडियन ने पूर्व अभ्यास कैंप शुरू किया, पांड्या ब्रदर्स ने हिस्सा लिया
मुंबई में आयोजित शिविर में क्रुणाल और हार्दिक पांड्या शामिल हुए।
Published On Mar 12, 2019, 08:21 PM IST
Last UpdatedMar 12, 2019, 08:21 PM IST
Krunal Pandya, Hardik Pandya © BCCI
तीन बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिविर में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑफ स्पिनर जयंत यादव, लेग स्पिनर राहुल चाहर, तेज गेंदबाज बरिंदर सरन, रसिख सलाम, मिशेल मैक्लेनाघन और विकेटकीपर ईशान किशन भी शिविर का हिस्सा है।
IPL 2019 (प्रीव्यू): चौथे खिताब की तलाश में चेन्नई सुपरकिंग्स
पता चला कि टीम हफ्त के आखिर तक यहां अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम को जारी रखेगी और 17 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास करेगी। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस 24 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की तैयारियों के तहत मंगलवार को नवी मुंबई के घंसोली स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क के क्रिकेट मैदान में पूर्व अभ्यास कैंप शुरू किया।
Also Read
CSK नहीं इस फ्रैंचाइजी टीम से जुड़ेंगे हार्दिक पांड्या, मिल सकती है कप्तानी
Also Read
'अपनी लीडरशिप पर कभी शक नहीं किया', हार्दिक पंड्या का कप्तानी पर बड़ा बयान
Also Read
ENG vs IND: 'हम 10 साल से यह बात कह रहे हैं', चौथे T20I में भारत की हार के बाद भड़के पार्थिव पटेल
IPL 2019 की शुरुआत से पहले 11 साल के विजेताओं पर एक नजर