Match Highlights: राहुल के शतक पर भारी पारी पोलार्ड की 31 गेंद पर 83 रन की पारी, 3 विकेट से जीती मुंबई
मुंबई ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया
Published On Apr 10, 2019, 07:16 PM IST
Last UpdatedApr 10, 2019, 07:16 PM IST
Mumbai vs PUNJAB
आईपीएल 2019 के 24 मुकाबले में आखिरी ओवर के रोमांच के बाद मेजबान मुंबई ने तीन विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई के लिए कप्तानी कर रहे कीरोन पोलार्ड ने 31 गेंद पर 83 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनकी ये पारी पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक पर पारी भारी पड़ी। राहुल के 64 गेंद पर 100 रन और क्रिस गेल की 36 गेंद पर 63 रन की पारी की मदद से पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 197/4 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान आखिरी गेंद पर मुंबई ने मैच जीता।
मुंबई 198/7, ओवर 20
आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। पहली गेंद अंकित राजपूत ने नोबॉल डाली जिसपर कीरोन पोलार्ड 83(31) ने मिडविकेट की दिशा में छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने शॉट लेग पर चौका लगाया। हालांकि इसके बाद अगली गेंद पर वो एक और शॉट लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर डेविड मिलर को आसान कैच देकर आउट हुए। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। अब मुंबई को तीन गेंद पर चार रन बनाने थे। अगली दो गेंदों पर 1-1 रन आया। आखिरी गेंद का सामना जोसफ ने किया। अगर इसपर एक रन आता तो मैच सुपर ओवर में जा सकता था। जोसफ स्ट्रेट शॉट मारकर इसपर दो रन निकालने में कामयाब रहे। अल्जारी जोसफ 15(13), राहुल चाहर 1(1)
मुंबई 183/6, ओवर-19
सैम कर्रन के ओवर में पोलार्ड ने लगाए दो छक्के और एक चौका। आए 17 रन। पहली गेंद पर पोलार्ड ने एक्सट्रा कवर्स की दिशा में चौका लगाया। तीसरी गेंद पर उन्होंने लोंऑन पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर एक बार फिर लांगऑन की दिशा में छक्का लगाया। कीरोन पोलार्ड 73(28), अल्जारी जोसफ 12(10)
मुंबई 166/6, ओवर-18
मोहम्मद शमी के ओवर में आए आठ रन। चौथी गेंद पर अल्जारी जोसफ ने मिडऑफ के पास खड़े खिलाड़ी के बगल से चौका लगाया। कीरोन पोलार्ड 56(23), अल्जारी जोसफ 12(9)
मुंबई 158/6, ओवर-17
सैम कर्रन के ओवर में दो छक्के निकाल मुंबई ने बनाए 14 रन। पहली गेंद पर पोलार्ड ने लांगऑन पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर उन्होंने स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कीरोन पोलार्ड 55(22), अल्जारी जोसफ 5(4)
मुंबई 144/6, ओवर-16
मोहम्मद शमी ने एक ओवर में निकाले पांड्या ब्रदर्स के विकेट। ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक 19(13) शॉट लगाने के प्रयास में डेविड मिलर को कैच दे बैठे। चौथी गेंद शमी ने स्लो डाली, जिसे क्रुणाल 1(2) समझ नहीं पाए और कवर्स पर आlसान कैच देकर आउट हुए। नए बल्लेबाज अल्जारी जोसफ ने पांचवीं गेंद पर बाउंस पर बैकवर्ड सक्वेयर लेग पर चौका लगाया। ओवर में आए नौ रन। कीरोन पोलार्ड 42(18), अल्जारी जोसफ 4(2)
मुंबई 135/4, ओवर-15
हार्डस विल्जोएन के ओवर में आए सात रन। कीरोन पोलार्ड 41(17), हार्दिक पांड्या 19(12)
मुंबई 128/4, ओवर-14
कप्तान रविचंद्रन अश्विन के ओवर में आए 19 रन। लगे दो छक्के और एक चौका। दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने स्क्वेयर लेग की दिशा में चौका लगाया। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने मिडविकेट की तरफ छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने स्ट्रेट छक्का लगाया। कीरोन पोलार्ड 40(15), हार्दिक पांड्या 13(8)
मुंबई 109/4, ओवर-13
हार्डस विल्जोएन ने पहली गेंद पर वाइड का चौका दिया। दूसरी गेंद पर नए बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने पुल शॉट लगाते हुए बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर चौका लगाया। ओवर में आए 15 रन। कीरोन पोलार्ड 26(12), हार्दिक पांड्या 8(5)
मुंबई 94/4, ओवर-12
सैम कर्रन के ओवर में आए 18 रन। आखिरी गेद पर उन्होंने इशान किशन 7(10) को किया रनआउट। इससे दूसरी गेंद पर पोलार्ड ने पुल शॉट लगाने हुए स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर पोलार्ड ने मिडविकेट की दिशा में चौका मारा। पांचवीं गेंद पर उन्होंने स्ट्रेट छक्का लगाया। कीरोन पोलार्ड 25(11)
मुंबई 76/3, ओवर-11
रविचंद्र अश्विन के ओवर में आए 11 रन। चौथी गेंद पर इशान किशान ने कवर्स की दिशा में शानदार शॉट लगाते हुए चौका निकाला। आखिरी गेंद पर लांगऑन पर कप्तान कीरोन पोलार्ड ने छक्का लगाया। बाउंड्री पर खड़े डेविड मिलर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनसे दूर थी। कीरोन पोलार्ड 9(6), इशान किशन 6(9)
मुंबई 65/3, ओवर-10
हार्डस विल्जोएन के ओवर में आए तीन रन। कीरोन पोलार्ड 3(5), इशान किशन 1(4)
मुंबई 62/3, ओवर-9
रविचंद्रन अश्विन ने निकाला क्विंटन डी कॉक 24(23) का विकेट। ओवर में आए चार रन। पांचवीं गेंद पर लांगऑफ की दिशा में हवाई शॉट लगाया। डेविड मिलर कैच पकड़ने में कामयाब रहे। कीरोन पोलार्ड 2(2), इशान किशन 0(1)
मुंबई 58/2, ओवर-8
सैम कर्रन को गेंदबाजी अटैक पर लगाया गया। निकाला सूर्यकुमार यादव 21(15) का विकेट। चौथी गेंद पर यादव ने डीप स्क्वेयर लेग पर हवाई शॉट लगाया। वहां मौजूद फील्डर ने आसान कैच पकड़ उन्हें चलता किया। क्विंटन डी कॉक 21(19), कीरोन पोलार्ड 1(1)
मुंबई 53/1, ओवर-7
कप्तान रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी अटैक पर आए। ओवर में आए तीन रन। क्विंटन डी कॉक 18(16), सूर्यकुमार यादव 20(13)
मुंबई 53/1, ओवर-6
हार्डस विल्जोएन के ओवर में आए नौ रन। चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने फाइन लेग की दिशा में पुल शॉट लगाते हुए चौका निकाला। क्विंटन डी कॉक 16(13), सूर्यकुमार यादव 19(10)
मुंबई 41/1, ओवर-5
अंकित राजपूत के ओवर में आए 12 रन। सूर्यकुमार यादव ने लगाए तीन चौके। पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया। इसके बाद चौथी और छठी गेंद पर भी यादव ने चौका निकाला। हालांकि इस ओवर में डेविड मिलर ने प्वाइंट की दिशा में उनका कैच ड्रॉप कर दिया। क्विंटन डी कॉक 13(10), सूर्यकुमार यादव 13(7)
मुंबई 29/1, ओवर-4
मोहम्मद शमी ने निकाला सिद्धेश लाड 15(13) का विकेट। ओवर में आया 1 रन। चौथी गेंद पर लाड लेग साइड में स्क्वेयर खेलने के इरादे से ऑफ स्टंप की तरफ चले गए। बॉल को छूने से वो बीट हुए और बोल्ड हो गए। क्विंटन डी कॉक 13(10), सूर्यकुमार यादव 1(1)
मुंबई 28/0, ओवर-3
तीसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने डीप मिडविकेट पर चौका लगाया। चौथी गेंद काफी स्लो थी, जिसपर उन्होंने कवर्स की दिशा में ड्राइव लगाकर चौका निकाला। आखिरी गेंद पर सिद्धेश लाड ने कवर्स की दिशा में शॉट लगाया, जिसपर भाग कर तीन रन लिए गए। सिद्धेश लाड 15(9), क्विंटन डी कॉक 13(9)
मुंबई 12/0, ओवर-2
मोहम्मद शमी के ओवर में आया एक रन। सिद्धेश लाड 11(7), क्विंटन डी कॉक 3(5)
मुंबई 11/0, ओवर-1
अंकित राजपूत के ओवर में आए 11 रन। रोहित शर्मा की जगह इस मैच में खेल रहे सिद्धेश लाड ने तीसरी गेंद पर स्क्वेयर लेग की दिशा में शानदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने फाइन लेग पर चौका लगाया। सिद्धेश लाड 10(4), क्विंटन डी कॉक 1(2)
पंजाब 197/4, ओवर-20
जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवर डाला, जिसमें 13 रन आए। केएल राहुल ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्का लगाया। मंदीप सिंह ने आखिरी गेंद पर थर्ड मैन और बैकवर्ड प्वाइंट के बीच से चौका लगाया। केएल राहुल 100(64), मंदीप सिंह 7(3)
पंजाब 184/4, ओवर-19
हार्दिक पांड्या के ओवर में केएल राहुल ने लगाए तीन छक्के और एक चौका। पहली गेंद पर केएल राहुल ने एक्सट्रा कवर्स पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर एक्ट्रा कवर्स की दिशा में ही राहुल ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर पुल शॉट लगाने हुए राहुल ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाया। चौथी गेंद पर उन्होंने लांग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। ओवर में आए 25 रन। केएल राहुल 92(59), मंदीप सिंह 3(2)
पंजाब 159/4, ओवर-18
जसप्रीत बुमराह ने निकाला सैम कर्रन 8(3) का विकेट। पहली दो गेंद पर कर्रन ने चौके लगाए। पहला चौका एक्ट्रा कवर्स और दूसरा थर्ड और प्वाइंट के बीच में लगाया। अगली गेंद पर पीछे शॉट लगाने के प्रयास में गेंद काफी ऊंची हवा में उठ गई। विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने आसान कैच पकड़ा। पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने प्वाइंट और थर्ड मैन के बीच से चौका लगाया। ओवर में आए16 रन। केएल राहुल 69(54), मंदीप सिंह 1(1)
पंजाब 143/3, ओवर-17
हार्दिक पांड्या ने निकाला करुण नायर 5(6) का विकेट। पांचवीं गेंद पर स्वीप लगाने के प्रयास में वो लांग लेग पर राहुल चाहर को आसान कैच दे बैठे। केएल राहुल 64(52), सैम कर्रन 0(0)
पंजाब 138/2, ओवर-16
क्रुणाल पांड्या के ओवर में आए सात रन। केएल राहुल 60(49), करुण नायर 4(3)
पंजाब 133/2, ओवर-15
हार्दिक पांड्या को एक बार फिर गेंदबाजी अटैक पर लगाया गया। आखिरी गेंद पर उन्होंने नए बल्लेबाज डेविड मिलर 7(8) को विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। ओवर में आए 10 रन। केएल राहुल 57(46)
पंजाब 121/1, ओवर-14
राहुल चाहर के ओवर में आए चार रन। केएल राहुल 54(43), डेविड मिलर 2(5)
पंजाब 117/1, ओवर-13
जेसन बेहरेनडोर्फ को एक बार फिर गेंदबाजी पर लाया गया। उन्होंने तेजी से रन बना रहे क्रिस गेल 63(36) का विकेट निकाला। शॉट लगाने के प्रयास में वो डीप मिडविकेट पर क्रुणाल पांड्या को कैच दे बैठे। इससे पहले ओवर में केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ओवर में आए चार रन। केएल राहुल 50(41)
पंजाब 113/0, ओवर-12
राहुल चाहर के ओवर मे आए 10 रन। क्रिस गेल ने पहली ही गेंद पर लांगऑन की दिशा में छक्का लगाया। केएल राहुल 48(38), क्रिस गेल 62(34)
पंजाब 103/0, ओवर-11
क्रुणाल पांड्या के ओवर में आए 10 रन। दूसरी गेंद पर क्रिस गेल ने लांगऑन की दिशा में छक्का लगाया। केएल राहुल 45(34), क्रिस गेल 55(32)
पंजाब 93/0, ओवर-10
राहुल चाहर के ओवर में आए सात रन। गेल पूरे ओवर में शांत दिखे। आखिरी गेंद पर उन्होंने लांगऑन की दिशा में लंबा छक्का लगाया। केएल राहुल 42(30), क्रिस गेल 48(30)
पंजाब 86/0, ओवर-9
हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी अटैक पर लगाया गया। ओवर में आए 17 रन। क्रिस गेल ने इस ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। ओवर में दो वाइड बॉल भी मिली। दूसरी गेंद पर गेल ने बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए हार्दिक के बेहद करीब से गेंद को निकालते हुए चौका लगाया। चौथी गेंद पर गेल ने एक्सट्रा कवर्स की दिशा में चौका लगाया। केएल राहुल 41(29), क्रिस गेल 42(25)
पंजाब 69/0, ओवर-8
तेजी से बन रहे रनों पर लगाम लगाने के लिए स्पिनर राहुल चाहर को लाया गया। ओवर से आए छह रन। चौथी गेंद पर केएल राहुल मिडविकेट की दिशा में चौका लगाने में सफल रहे। केएल राहुल 40(28), क्रिस गेल 28(20)
पंजाब 63/0, ओवर-7
अल्जारी जोसफ के ओवर में आए 13 रन। केएल राहुल ने तीसरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने लांग ऑफ पर चौका लगाया। केएल राहुल 35(26), क्रिस गेल 27(16)
पंजाब 55/0, ओवर-6
जसप्रीत बुमराह के ओवर में आए 7 रन। चौथी गेंद पर केएल राहुल ने कवर्स की दिशा में चौका लगाया। केएल राहुल 24(21), क्रिस गेल 26(15)
पंजाब 43/0, ओवर-5
जेसन बेहरेनडोर्फ के ओवर में आए 23 रन। पहले चार ओवरों में शांत दिख रहे गेल ने इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। पहली गेंद पर उन्होंने सामने छक्का लगाया। अगली गेंद पर उन्होंने लांगऑन पर छक्का लगाया। पांचवी गेंद पर गेल ने प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया। आखिरी गेंद पर उन्होंने फिर सामने छक्का लगाया। केएल राहुल 18(18), क्रिस गेल 25(12)
पंजाब 20/0, ओवर-4
अल्जारी जोसफ को गेंदबाजी अटैक पर लगाया गया। ओवर में आए नौ रन। आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने छक्का लगाया। केएल राहुल 17(17), क्रिस गेल 3(7)
पंजाब 11/0, ओवर-3
जेसन बेहरेनडोर्फ के ओवर में आए सात रन। पहली गेंद बेहरेनडोर्फ ने बाउंसर फेंकी। राहुल ने बल्ले का एज खोलते हुए कवर्स और प्वाइंट के बीच में चौका निकाला। केएल राहुल 9(13), क्रिस गेल 2(5)
पंजाब 4/0, ओवर-2
जसप्रीत बुमराह के ओवर में आए तीन रन। केएल राहुल 3(8), क्रिस गेल 1(4)
पंजाब 1/0, ओवर-1
जेसन बेहरेनडोर्फ ने मुंबई के गेंदबाजी अटैक की शुरुआत की। क्रिस गेल और केएल राहुल पंजाब की बल्लेबाजी की शुरुआत करने मैदान में आए। पहले ओवर में आया महज एक रन। केएल राहुल 1(5), क्रिस गेल 0(1)
रोहित शर्मा चोट के चलते इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। कीरोन पोलार्ड इस मैच में मुंबई की कप्तानी करेंगे। मयंंक अग्रवाल उंगली की चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। उनकी जगह करुण नायर को पंजाब ने मौका दिया है।
आईपीएल 2019 के 24वें मुकाबले में आज पंजाब की भिड़ंत मुंबई के साथ है। ये मुकाबला आज रात आठ बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी तैयारी पूरी कर रली है।
मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का सामना मोहाली में एक दूसरे से हो चुका है। उस मैच को जीतने में पंजाब कामयाब रही थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम चाहेगी कि अपने घर में वो पंजाब से हार का बदला ले।
आईपीएल में दोनों टीमें कुल 23 बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं, जिसमें से मुंबई को 12 मैचों में जीत मिली। जबकि पंजाब 11 मैच जीत सकी है। आज के मैच में पंजाब की कोशिश होगी कि वो हार-जीत को 12-12 से बराबर कर सके।
मुंबई का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन में अबतक वो कमाल नहीं दिखा पाया है जैसी उससे उम्मीद की जाती है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड का बल्ला इस सीजन में अबतक शांत है। वहीं, टीम की गेंदबाजी में अल्जारी जोसफ ने अपने डेब्यू मैच में ही छह विकेट निकाल सभी का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया है। जोसफ के अलावा टीम के पास जसप्रीत बुमराह जैसे धारदार गेंदबाज भी उपलब्ध हैं।
वहीं, अगर पंजाब की बात की जाए तो केएल राहुल, मयंक अग्रवाल इस वक्त अच्छी फॉर्म में हैं। मध्य क्रम में डेविड मिलर और सैम कर्रन की मौजूदगी भी टीम को मजबूती देती है। गेंदबाजी में सैम कर्रन दिल्ली के खिलाफ हैट्रिक ले चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन की मौजूदगी भी टीम की गेंदबाजी को खास बनाती है।