Advertisement
हैदराबाद को हरा छठें नंबर पर पहुंचा राजस्थान, श्रेयस गोपाल ने टॉप 5 में की इंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग के 45वें मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया।
इंडियन प्रीमियर लीग के 45वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर अंकतालिका में छठां स्थान हासिल किया है। राजस्थान टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़ एक पायदान की बढ़त हासिल की। वहीं हैदराबाद टीम चौथे नंबर पर बरकरार है। चेन्नई पहले और मुंबई, दिल्ली क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
टीमों की अंकतालिका:
टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रन रेट |
चेन्नई | 12 | 8 | 4 | 16 | -0.113 |
मुंबई | 11 | 7 | 4 | 14 | +0.537 |
दिल्ली | 11 | 7 | 4 | 14 | +0.181 |
हैदराबाद | 1 | 5 | 6 | 10 | +0.559 |
पंजाब | 11 | 5 | 6 | 10 | -0.117 |
राजस्थान | 12 | 5 | 7 | 10 | -0.321 |
कोलकाता | 11 | 4 | 7 | 8 | -0.050 |
बैंगलुरू | 11 | 4 | 7 | 8 | -0.683 |
राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद के डेविड वार्नर ने इस सीजन अपने 600 रन पूरे किए और ऑरेंज कैप पर अपनी पकड़ मजबूत की। दूसरे नंबर पर स्वदेश लौट चुके इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैं।
ऑरेंज कैप लिस्ट के टॉप 5 बल्लेबाज:
नाम | टीम | मैच | रन |
डेविड वार्नर | हैदरबाद | 11 | 611 |
जॉनी बेयरस्टो | हैदराबाद | 10 | 445 |
क्रिस गेल | पंजाब | 10 | 444 |
केएल राहुल | पंजाब | 11 | 441 |
एबी डिविलियर्स | बैंगलुरू | 10 | 414 |
गेंदबाजों की पर्पल कैप सूची में कोई बदलाव नहीं है। दिल्ली के कगीसो रबाडा पर्पल कैप लिस्ट में नंबर एक हैं । दूसरे नंबर पर चेन्नई के स्पिनर इमरान ताहिर हैं। राजस्थान के श्रेयस गोपाल ने 15 विकेट पूरे करने के साथ ही पर्पल कैप के टॉप 5 में तीसरे नंबर पर इंट्री की है।
नाम | टीम | मैच | विकेट |
कगीसो रबाडा | दिल्ली | 11 | 23 |
इमरान ताहिर | चेन्नई | 12 | 17 |
श्रेयस गोपाल | राजस्थान | 12 | 15 |
दीपक चाहर | चेन्नई | 12 | 15 |
युजवेंद्र चहल | बैंगलुरू | 11 | 14 |
COMMENTS