डु प्‍लेसिस का अर्धशतक, पंजाब के गेंदबाजों ने चेन्‍नई को 160 रन पर रोका

चेन्‍नई ने अब तक चार मैच खेले हैं जिसमें उसे 3 में जीत मिली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 06, 2019, 05:52 PM IST

Published On Apr 06, 2019, 05:52 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2019, 05:52 PM IST

Faf Du Plessis @ PTI

ओपनर फाफ डु प्‍लेसिस (54) के अर्धशतक के बाद कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की तेजतर्रार नाबाद 37 रन की मदद से चेन्‍नई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें मुकाबले में पंजाब के सामने 161 रन का लक्ष्‍य रखा है।

पढ़ें: डेविड वार्नर की आक्रामकता उन्हें खतरनाक बल्लेबाज बनाती है: यूसुफ पठान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्‍नई के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। चेन्‍नई ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बनाए। अनुभवी सलामी बल्‍लेबाज शेन वॉटसन और फाफ डु प्‍लेसिस की जोड़ी ने 7.2 ओवर में 56 रन की साझेदारी कर चेन्‍नई को अच्‍छी शुरुआत दिलाई। वॉटसन के रूप में
चेन्‍नई का पहला विकेट गिरा।

पंजाब के कप्‍तान आर अश्विन ने वॉटसन को अपनी फिरकी में फंसाया और उन्‍हें 26 रन के निजी स्‍कोर पर पवेलियन भेज दिया। अश्विन को सैम कर्रन ने कैच किया। इसके बाद डु प्‍लेसिस को सुरेश रैना का साथ मिला।

पढ़ें: दिल्ली के खिलाफ मैच में बैंगलुरू के पास टूर्नामेंट में वापसी का ‘आखिरी मौका’

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। डु प्‍लेसिस को अश्विन ने अपनी दूसरा शिकार बनाया। अर्धशतक जड़ने के बाद अश्विन ने डु प्‍लेसिस को अपनी फिरकी में फंसाया और ये दक्षिण अफ्रीकी कप्‍तान डेविड मिलर को कैच थमा बैठा। उन्‍होंने 38 गेंदों पर दो चौके और 4 छक्‍के लगाए।

रैना 20 गेंदों पर एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर अश्विन के तीसरे शिकार हुए। अश्विन की गेंद को रैना समझ नहीं पाए और बोल्‍ड हो गए। धोनी ने 23 गेंदों पर चार चौके और एक छक्‍का लगाया। अंबाती रायडू 15 गेंदों पर एक छक्‍के और एक चौके की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पंजाब की ओर से तीनों विकेट अश्विन के खाते में गए।

Editor's Pick