पंजाब ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, टाई-मुरुगन बाहर, अंकित -मुजीब की वापसी
पंजाब की टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए गए हैं। हैदराबाद की टीम में आज के मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Published On Apr 08, 2019, 07:49 PM IST
Last UpdatedApr 08, 2019, 07:49 PM IST
Mohammed Shami punjab@ IANS
इंडियन टी20 लीग के 22 वें मुकाबले में पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
पंजाब की टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए गए हैं। हैदराबाद की टीम में आज के मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुजीब उर रहमान और अंकित राजपूत को टीम में मौका मिला है। मुरुगन अश्विन और एंड्रयू टाई को बाहर जाना पड़ा है।
टॉस के बाद आर अश्विन ने कहा, ”हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव है। टाई और मुरुगन अश्विन बाहर हैं, मुजीब और राजपूत टीम में आए हैं। वेन्यू के हिसाब से ही टीम का चयन किया गया है। मुजीब को यहां के कंडीशन का पता है, हम राजपूत के स्विंग का इस्तेमाल शुरुआत में करना चाहेंगे। वार्नर और बेयरस्टो क्वालिटी प्लेयर हैं लेकिन एक अच्छी गेंद तो फिर अच्छी गेंद ही होती है। सरफेस में कुछ है, स्विंग हासिल करने की कोशिश करेंगे, शायद उनको जल्दी आउट कर पाए।”
भुवनेश्वर ने टॉस के बाद कहा, ”हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते लेकिन अब कोई विकल्प नहीं है। हमारी टीम को एक अच्छा लक्ष्य रखना होगा। यह एक ऐसा ग्राउंड है जहां ओस अहम फैक्टर होगा। हमारी टीम वही है, यह पहला मौका है जब इनको मौका मिला। गेंदबाजी करना अच्छा होगा और मैं इसका मजा उठा रहा हूं।”
पंजाब का प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, क्रिस गेल , मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मंदीप सिंह , सैम कर्रन, आर अश्विन (कप्तान), अंकित राजपूत, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान
हैदराबाद का प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा