×

चेन्नई ने चुनी बल्लेबाजी, चोटिल केदार की जगह विजय टीम में

मुंबई और चेन्नई दोनों ही टीम में आज के इस मुकाबले के लिए एक-एक बदलाव किया गया है।

Rohit Sharma and MS Dhoni@ bcci

इंडियन टी20 लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई और चेन्नई दोनों ही टीम में आज के इस मुकाबले के लिए एक-एक बदलाव किया गया है।

चेन्नई की टीम में केदार जाधव की जगह मुरली विजय को जगह दी गई है। मुंबई ने मिशेल मैक्लेघन की जगह जयंत यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

टॉस के बाद चेन्नई के कप्तान ने कहा, ”हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। मैं काम पर ज्यादा ध्यान देने वालों में से हूं। चीजों को आसान तरीके से रखना पसंद करता हूं और ध्यान देता हूं जिस तरह से भी खेलने को मिले। हम टीम में जगह को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं। बल्कि हम अपनी तैयारी पर ज्यादा ध्यान देना पसंद करते हैं। अगर ऐसा कहा की हमने सिर्फ मुंबई पर ध्यान दिया है तो एक बड़ी गलती होगी। यह आईपीएल है और प्रतियोगिता बहुत बड़ी है। अगर आपको आईपीएल में अच्छा करना है तो हर एक विरोधी टीम का सम्मान करना होगा। मुंबई एक संतुलित टीम है। एक बदलाव है टीम में केदार की जगह मुरली टीम में आए हैं।”

रोहित शर्मा ने कहा, ”हां, हम भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते। सरफेस की प्रकृति को देखते हुए, यह हमें पसंद है। अब हमें इसके लिए अच्छे से तैयारी करनी होगी। हमारा रिकॉर्ड यहां अच्छा है लेकिन वो मायने नहीं रखता। अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा और आज रात अच्छा खेलकर टॉप पर आना होगा। एक बदलाव है जयंत यादव को मैक्लेघन की जगह टीम में शामिल किया गया है।”

चेन्नई का प्लेइंग इलेवन

शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर और इमरान ताहिर

मुंबई का प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा

trending this week