×

राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, टर्नर करेंगे डेब्यू

राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 16, 2019 7:34 PM IST

इंडियन टी20 लीग का 32वां मुकाबला पंजाब और राजस्थान के बीच मैच खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज के इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीम में बदलाव किए गए हैं। पंजाब की टीम में सैम कर्रन की जगह डेविड मिलर और सरफराज खान की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

राजस्थान ने तीन बदलाव किए हैं। एश्टन टर्नर आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं। वह स्टीव स्मिथ की जगह आए हैं। इसके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी और ईश सोढी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई हैं।

टॉस के बाद रहाणे ने कहा, ”हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक ड्राई विकेट है और इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम हमेशा जीतती है। सबसे अहम है एक नई शुरुआत करने और 40 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेलने की। तीन बदलाव हैं हमारी टीम में एश्टन टर्नर टीम में आए हैं, स्टुअर्ट बिन्नी वापस आए हैं और ईश टीम में आए हैं।”

अश्विन ने कहा, ”हम भी पहले फील्ड करना चाहते थे। हम तीन स्पिनर के साथ खेल रहे हैं लिहाजा ड्राई पिच का ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं। दिन भर बादल छाए हुए थे उम्मीद है ओस नहीं होगी। मोइजेस हेनरिक्स डेब्यू करने वाले थे लेकिन वह चोटिल हो गए। मिलर टीम में कर्रन की जगह वापसी कर रहे हैं।”

पंजाब का प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, निकोलस पूरन, आर अश्विन (कप्तान), मुरुगन अश्विन, एंड्रयू टाई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह

राजस्थान का प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी और ईश सोढ़ी

अब इस टूर्नामेंट में पंजाब की टीम ने राजस्थान के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। आर अश्विन की कप्तानी वाली इस टीम ने 8 मुकाबले खेलकर 4 में जीत हासिल की है तो वहीं अजिंक्य रहाणे की टीम को 7 मैचों में से सिर्फ दो में ही जीत मिली है।

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत है। पिछली बार हुए मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 14 रन से हराया था। इसी मैच में अश्विन और जोस बटलर के बीच मांकडिंग विवाद देखने को मिला था।

पंजाब ने पिछले मुकाबले में बैंगलुरू के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जबकि राजस्थान ने मुंबई को हराया था। पंजाब की तरफ से क्रिस गेल और केएल राहुल अच्छी लय में नजर आ रहे हैं जबकि राजस्थान के लिए जोस बटलर ने अच्छी बल्लेबाजी की है।