राजस्‍थान ने टॉस जीतकर चेन्‍नई को पहले बल्‍लेबाजी का दिया मौका

चेन्‍नई से हरभजन सिंह को प्‍लेइंग इलेवन से किया बाहर, सेंटनर को मिली जगह।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 31, 2019, 07:41 PM IST

Published On Mar 31, 2019, 07:41 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2019, 07:41 PM IST

MS Dhoni with Ambati Raydu (File Photo) @ AFP

MS Dhoni with Ambati Raydu (File Photo) @ AFP

चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले जा रहे इंडियन टी20 लीग के 12वां मुकाबले में राजस्‍थान ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्‍लेबाजी करने के लिए बुलाया है। चेन्‍नई की टीम में हरभजन सिंह की जगह पर मिशेल सेंटनर को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं, रहाणे ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

पढ़ें: बेयरस्टो-नबी का शानदार प्रदर्शन, हैदराबाद ने बैंगलुरू को 118 रन से रौंदा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजिंक्‍य रहाणे: हम पहले गेंदबाजी करेंगे। इस विकेट को लेकर हम पूरी तरह से आश्‍वस्‍त नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मैच आगे बढ़ेगा तो ड्यू फैक्‍टर काम करेगा। चेन्‍नई के पास काफी मजबूत बल्‍लेबाजी क्रम है। हम उनके खिलाफ अच्‍छी गेंदबाजी करने का प्रयास करेंगे। पहले पिछले मैच पहले प्‍लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी: अभी आठ बजे नहीं हैं और ड्यू अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी है। मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ ड्यू भी बढ़ेगी। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम हरभजन सिंह की जगह मिशेल सेंटनर के साथ मैच में उतरेंगे।

पढ़ें:- 16 साल 157 दिन में किया आईपीएल डेब्यू, जानिए, कौन हैं प्रयास रे बर्मन

राजस्थान (प्‍लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्‍तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी

चेन्नई (प्‍लेइंग इलेवन):  शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, केदार जाधव, एमएस धोनी (कप्‍तान/विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।

 

Editor's Pick