Video: आईपीएल से पहले रिषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को दी चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए नई जर्सी लॉन्च की।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 23, 2019, 02:22 PM IST

Published On Feb 23, 2019, 02:22 PM IST

Last UpdatedFeb 23, 2019, 02:22 PM IST

साभार: Twitter/Delhi Capitals

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरुआत से पहले ही दिल्ली और चेन्नई टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने आज अपनी नई जर्सी लॉन्च की। जर्सी लॉन्च के मौके पर दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने भारतीय टीम में अपने सीनियर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सीधी चुनौती दी है।

ये भी पढ़ें: IPL के 12वें सीजन के लिए 10 टीमों ने कसी कमर, डालिए एक नजर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिए दिल्ली फ्रेंचाइजी की नई जर्सी को फैंस के सामने पेश किया गया। वीडियो में दिल्ली की नई जर्सी पहने नजर आए पंत ने सीएसके के कप्तान को चुनौती दी और कहा ‘माही भाई, तैयार हो जाओ, खेल दिखाने आ रहा हूं’। वीडियो के आखिर में धोनी भी दिखे जो पंत की चुनौती से हैरान लग रहे थे।

बता दें कि आईपीएल के पहले दो हफ्तों का शेड्यूल इसी हफ्ते जारी किया गया है। शेड्यूल के मुताबिक पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। वहीं दिल्ली और चेन्नई की पहला मैच 26 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा।

Editor's Pick