VIDEO: आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में चेन्नई ने राजस्थान को हराया

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने राजस्थान के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 12, 2019, 10:48 AM IST

Published On Apr 12, 2019, 10:48 AM IST

Last UpdatedApr 12, 2019, 10:48 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 25वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर आखिरी ओवर तक चले मैच में रोमांचक जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपनी 100वीं जीत हासिल की। जीत का शतक लगाने के साथ धोनी इस लीग से सबसे सफल कप्तान बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: धोनी-रायडू की मैच विनिंग साझेदारी, श्रेयस गोपाल ने बल्ले से दिखाया कमाल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान टीम ने शीर्ष क्रम के फ्लॉप होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों की मदद से 7 विकेट पर 151 रनों का स्कोर बनाया। बेन स्टोक्स ने 26 गेंदो पर 28 रन बनाए। जबकि श्रेयस गोपाल ने 7 गेंदो पर 19 रनों की नाबाद पारी खेली।

ये भी पढ़ें: Match Highligts: सैंटनर ने छक्का लगाकर चेन्नई को दिलाई जीत

बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर 152 के आसान लग रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में 6 ओवर के अंदर चेन्नई ने चार विकेट खो दिए। जिसके बाद धोनी ने अंबाती रायडू के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी बनाई। रायडू ने 57 और धोनी ने 58 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी के आउट होने के बाद मिचेल सैंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई को छठीं जीत दिलाई।

Editor's Pick