आम चुनाव की तारीखों के एलान के बाद जारी होगा IPL का कार्यक्रम !

आईपीएल का कार्यक्रम तभी जारी किया जा सकेगा जब आम चुनाव की तारीखों का पता चल जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 12, 2019, 08:00 PM IST

Published On Feb 12, 2019, 08:00 PM IST

Last UpdatedFeb 12, 2019, 08:00 PM IST

पिछले कई दिनों से इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के कार्यक्रम को जारी किए जाने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक आईपीएल का कार्यक्रम फिलहाल नहीं जारी किया जा रहा है। आईपीएल का कार्यक्रम तभी जारी किया जा सकेगा जब आम चुनाव की तारीखों का पता चल जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें एडिशन की शुरुआत 23 मार्च से होगी लेकिन अब तक इसके कार्यक्रम को जारी नहीं किया जा सका है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट के मुकाबलों की तारीख का एलान तब किया जा सकेगा जब देश में होने वाले आम चुनावों की तारीख जारी होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- आईपीएल 2019 के आयोजन पर आम चुनाव के बाद अब सूखे की मार

”आईपीएल के कार्यक्रम को जारी करने में वक्त लगेगा, हमें चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की तारीखों के एलान का इंतजार करना होगा। जैसा हम सभी जानते हैं यह बेहद ही महत्वपूर्ण इवेंट हैं। तारीखों के हिसाब से ही काम करना होगा ताकि सभी चीजें सामान्य रूप से एक दूसरे से तालमेल बिठा पाए। यह हम सभी जानते हैं चुनाव को कराने में किस तरह की व्यवस्था करनी होती है, यही प्राथमिकता है।”

पढ़ें:- आईपीएल 2019 के दौरान तीन टीमों का महिला टी20 टूर्नामेंट भी

गौरतलब है 8 जनवरी को इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन की तारीख का एलान किया गया था। टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जाएगा इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि 23 मार्च को टूर्नामेंट शुरू होगा और फाइनल मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा।

Editor's Pick