'शेन वॉर्न की DVD देखकर उनकी तरह गेंदबाजी करना सीखा'

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे लेग स्पिनर राहुल चाहर ने वॉर्न को बताया अपना आदर्श

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 27, 2019, 10:27 PM IST

Published On Apr 27, 2019, 10:27 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2019, 10:27 PM IST

Rahul Chahar with Temamates @IANS

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न को अपना आदर्श बताया है।

पढ़ें: रसेल ने उठाए कार्तिक की कप्‍तानी पर सवाल, ‘खराब फैसलों से हारे मैच’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चाहर ने शुक्रवार को चेन्नई के खिलाफ आईपीएल मैच में चार ओवर में 21 रन दिए। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने मुंबई के लिए आठ मैचों में अबतक 10 विकेट लिए हैं।

चाहर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘शेन वॉर्न मेरे आदर्श हैं। जब मैं आठ साल का था, तब मेरे कोच वॉर्न की डीवीडी लाते थे और मुझे दिखाते थे। उन वीडियो को देखने के बाद मैं भी उनकी तरह गेंदबाजी करने लगा।’

पढ़ें: धोनी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, लगाया धोखाधड़ी का आरोप

उन्होंने मैच के परिणाम को लेकर कहा, ‘यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मैच था और इस जीत से हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। हमारे लिए उनके फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज का विकेट हासिल करना महत्वपूर्ण था और हमने पहले ही ओवर में शेन वॉटसन को आउट कर दिया।’

चाहर ने टॉस को लेकर कहा, ‘हमने टॉस के बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हमें लगा कि अगर पूरे मैच के दौरान विकेट एक जैसा ही रहती है तो दूसरी पारी में लक्ष्य को पाना आसान हो जाएगा। हालांकि हम भाग्यशाली रहे कि टॉस हार गए क्योंकि दूसरी पारी में विकेट धीमी हो गई थी।’

इस मैच को मुंबई ने 46 रन से अपने नाम किया।

Editor's Pick