- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur, Mithali Raj named as captain for Women’s T20 Challenge
महिला IPL में मिताली-स्मृति-हरमनप्रीत को मिली कमान, जानें किस टीम में है कौन सा विदेशी खिलाड़ी
महिला आईपीएल छह से 11 मई तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है।
Published On Apr 25, 2019, 11:01 PM IST
Last UpdatedApr 25, 2019, 11:01 PM IST
Mithali Raj, Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana @ BCCI
बीसीसीआई ने गुरुवार को पुरुषों की तर्ज पर होने वाले महिलाओं के लिए मिनी आईपीएल के लिए कप्तानों की घोषणा कर दी है। ये टूर्नामेंट तीन टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसकी कप्तानी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज करेंगी।
पढ़ें:- BCCI ने जारी किया महिला टी20 टूर्नामेंट का शेड्यूल, जाने पूरा कार्यक्रम
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ये टूर्नामेंट छह से 11 मई के बीच होना है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के नाम सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी है। महिला आईपीएल में तीन टीमों के बीच कुल चार मैच खेले जाएंगे जिसमें भारत की वर्तमान और भविष्य की खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश की महिला खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में 13-13 खिलाड़ी हैं जिसमें चार- चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
भारतीय महिला टीम के कोच डब्ल्यू वी रमन सुपरनोवाज के कोच होंगे जबकि बीजू जार्ज ट्रेलब्लेजर्स और और ममता माबेन वेलोसिटी टीम की कोच की भूमिका निभाएंगी।
13 सदस्यीय टीम
सुपरनोवाज : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अनुजा पाटिल, अरुंधति रेड्डी, चमारी अटापट्टू (श्रीलंका), जेमिमा रोड्रिग्स, ली तुहुहू (न्यूजीलैंड), मानसी जोशी, नताली शाइवर (इंग्लैंड), पूनम यादव, प्रिया पूनिया, राधा यादव, सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड), तान्या भाटिया (विकेटकीपर)।
ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), भारती फुलमाली, दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, जसिया अख्तर, झूलन गोस्वामी, आर कल्पना (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, शकीरा सेल्मन (वेस्टइंडीज), सोफी एक्सलेस्टोन (इंग्लैंड), स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज), सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)।
वेलोसिटी : मिताली राज (कप्तान), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), डेनियल वाइट (इंग्लैंड), देविका वैद्य, एकता बिष्ट, हीली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), जहाँआरा आलम (बांग्लादेश, कोमल झांझड, शफाली वर्मा, शिखा पांडे, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), सुश्री दिब्यदर्शनी, वेदा कृष्णमूर्ति।
टूर्नामेंट का शेड्यूल
पहला मैच 6 मई सुपरनोवा बनाम ट्रेलब्लेजर्स
दूसरा मैच 8 मई ट्रेलब्लेजर्स बनाम विलोसिटी
तीसरा मैच 9 मई सुपरनोवा बनाम विलोसिटी
फाइनल मैच 11 मई तीन मैचों में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच मुकाबला
(एजेंसी इनपुट के साथ)