- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019, SRH vs KKR: Kane Williamson win toss, Hyderabad opt to bowl
केन विलियमसन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगा हैदराबाद
कोलकाता-हैदराबाद का मुकाबला राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Published On Apr 21, 2019, 03:42 PM IST
Last UpdatedApr 21, 2019, 03:42 PM IST
आंद्रे रसेल, जॉनी बेयरस्टो (BCCI)
इंडियन प्रीमियर लीग के 38वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
विलियमसन ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। यहां पर ये दिन का पहला मैच है, ट्रैक में थोड़ा बदलाव। खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। हमारा पिछला मैच अच्छा रहा था।”
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, के खलील अहमद।
ये भी पढ़ें: Dream11 Prediction: हैदराबाद-कोलकाता मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा, “हमने टीम में तीन बदलाव किए हैं। वो खिलाड़ी टीम में कुछ नया लाएंगे। एक कप्तान के रूप में, आपको बड़े खेलों में खड़ा होना होगा।” कोलकाता टीम के तीन बड़े खिलाड़ी कुलदीप यादव, रॉबिन उथप्पा और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हुए हैं, उनकी जगह रिंकू सिंह, केसी करियप्पा और युवा पृथ्विराज को मौका मिला है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, नितीश राणा, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, केसी करियप्पा, हैरी गुर्नी, पृथ्विराज।