डेविड वार्नर का धमाकेदार अर्धशतक, पंजाब को 213 रन का लक्ष्य

डेविड वार्नर के 81 रन की पारी के दम पर हैदराबाद ने पंजाब के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 29, 2019, 09:49 PM IST

Published On Apr 29, 2019, 09:49 PM IST

Last UpdatedApr 29, 2019, 09:49 PM IST

David Warner 50 IANS

David Warner @ IANS

इंडियन टी20 लीग 2019 के अपने आखिरी मुकाबले में हैदाराबाद के ओपनर डेविड वार्नर ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। वार्नर के 81 रन की पारी के दम पर टीम ने पंजाब के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैदराबाद के लिए वार्नर और ऋद्धिमान साहा ने आतिशी शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में कुल 77 रन जोड़े। यह हैदराबाद की टीम का पावरप्ले में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इससे पहले 2015 में टीम ने चेन्नई के खिलाफ 76 रन बनाए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- जानिए, कौन हैं पंजाब के लिए IPL डेब्यू करने वाले युवा प्रभसिमरन सिंह

इस जोड़ी को मुरुगन अश्विन ने साहा को 28 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे प्रभसिमरन के हाथों कैच करवा तोड़ा। उन्होंने 13 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से यह पारी खेली। पहला विकेट गिरने के बाद फॉर्म में चल रहे मनीष पांडे मैदान पर आए।

पांडे ने वार्नर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए स्कोर को 10वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। वार्नर ने 38 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में वार्नर का 9वां अर्धशतक था।

धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए वार्नर और पांडे की जोड़ी ने टीम के स्कोर को 15वें ओवर में 150 रन तक पहुंचा दिया। पांडे को कप्तान आर अश्विन ने 36 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी के हाथों कैच करवाया। उन्होंने 25 गेंद का सामना किया जिसमें 3 चौके और 1 छक्का लगाया। दूसरे विकेट के लिए पांडे ने वार्नर के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई।

इसी ओवर की अश्विन ने तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे वार्नर का विकेट भी हासिल किया। 56 गेंद पर वार्नर ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए हुए 81 रन की लाजवाब पारी खेली। कप्तान विलियमसन महज 14 रन का ही योगदान कर पाए। मोहम्मद नबी ने 10 गेंद पर 20 रन की पारी खेली।

पंजाब के लिए अश्विन ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। शमी ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 36 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और मुरुगन अश्विन को 1-1 विकेट मिला।

Editor's Pick