• Home
  • News
  • IPL 2019: Suryakumar yadav and Rahul chahar shines, mumbai beats chennai to reach into final

सूर्यकुमार का शानदार अर्धशतक, चेन्नई को हरा फाइनल में पहुंची मुंबई

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। मुंबई ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |May 07, 2019, 11:03 PM IST

Published On May 07, 2019, 11:03 PM IST

Last UpdatedMay 07, 2019, 11:03 PM IST

Suryakumar Yadav IANS

Suryakumar Yadav@ IANS

सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और राहुल चाहर की किफायती गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने चेन्नई को 6 विकेट से हराते हुए इंडियन टी20 लीग के फाइनल में जगह बना ली। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए थे। मुंबई ने जवाब में 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार जिन्होंने मुंबई के लिए 54 गेंद पर नाबाद 71 रन कि बेहतरीन पारी खेली और मैच में जीत हासिल कर वापस लौटे। इस पारी में उन्होंने 10 शानदार चौके लगाए और इशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी निभाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- VIDEO: चेन्‍नई को हराकर मुंबई ने फाइनल में किया प्रवेश

चेन्नई से मिले 132 रन का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित का विकेट दीपक चाहर ने चेन्नई के लिए हासिल किया। इसके तुरंत बाद ही शानदार फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक का भी विकेट मुंबई ने खो दिया। 8 रन पर खेल रहे डी कॉक को हरभजन सिंह ने फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच करवा आउट किया।

पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए सूर्यकुमार ने युवा इशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

पढ़ें:- चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक से 5वीं बार IPL फाइनल में पहुंची मुंबई

टीम के स्कोर में महज 1 रन जुड़ने के बाद ही इशान को इमरान ताहिर ने बोल्ड कर चेन्नई के फैंस में उम्मीद जगाई। 31 गेंद पर 28 रन बनाकर किशन आउट हुए। अगली ही गेंद पर ताहिर ने क्रुणाल पांड्या को चकमा दिया और अपनी गेंद पर कैच लेकर चेन्नई को चौथी सफलता दिला दी।

रविंद्र जडेजा के ओवर में भी मौका बना जब 53 रन पर खेल रहे यादव का कैच स्लिप में खड़े शेन वॉटसन की तरफ गया। वॉटसन कैच लेने से चूक गए और चेन्नई ने मैच पर पकड़ बनाने का आखिरी मौका भी गंवा दिया।

हार्दिक पांड्या और यादव ने यहां से टीम को बिना कोई नुकसान के जीत तक पहुंचाया। मुंबई ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

चेन्नई के लिए इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए। दीपक , हरभजन ने एक-एक बल्लेबाजों को आउट किया।

पढ़ें:- मुंबई की शानदार गेंदबाजी, चेन्नई को 131 रन के स्कोर पर रोका

इससे पहले चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी की उपयोगी साझेदारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था। रायडू ने 37 गेंद पर 42 जबकि धोनी ने 29 गेंद पर नाबाद 37 रन की पारी खेली थी।

मुंबई के लिए राहुल चाहर ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। क्रुणाल पांड्या और जयंत यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Editor's Pick