- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: Their will be no conflict of interest with my association with Delhi Capitals, says Sourav Ganguly
दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार बनने से नहीं होगा हितों का टकराव: सौरव गांगुली
सौरव गांगुली मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
Published On Mar 14, 2019, 08:17 PM IST
Last UpdatedMar 14, 2019, 08:17 PM IST
Sourav Ganguly (File Photo) @ PTI
पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा समय में बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स में सलाहकार की भूमिका प्रशासकों की समिति (सीओए) से पूछने के बाद ही ली है।
पढ़ें:- कप्तान विराट कोहली बोले, हार के लिए प्रयोग का बहाना नहीं दे सकते
गांगुली ने कहा, ‘‘इसमें बिलकुल भी हितों का टकराव नहीं है। मैंने पहले ही आईपीएल संचालन परिषद से इस्तीफा दे दिया था। मैंने इस भूमिका के लिये प्रतिबद्धता से पहले भी सीओए से बात की थी।’’
पढ़ें:- भारत को उसकी सरजमीं पर हराना बहुत बड़ी उपलब्धि : ख्वाजा
गांगुली पांच साल से ज्यादा समय से प्रशासक रहे हैं लेकिन अब वह तकनीकी और रणनीतिक मामलों में योगदान दे रहे हैं। केकेआर और अब बंद हो चुकी पुणे वॉरियर्स की कप्तानी कर चुके गांगुली ने कहा, ‘‘मैं रोमांचित हूं। मैं हमेशा से ही क्रिकेट में लौटना चाहता था। आप कह सकते हैं कि अब मुझे खुशी हो रही है। हां मैं केकेआर का कप्तान था, लेकिन यह भूमिका पूरी तरह से अलग है। मैदान में खेलना डगआउट में बैठकर सलाह देना काफी अलग है। बतौर कप्तान मुझे मैदान पर भी रणनीति का क्रियान्वयन करना होता था, लेकिन इसमें प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी क्रिकेटर पर ही होगी।’’