रसेल ने उठाए कार्तिक की कप्‍तानी पर सवाल, 'खराब फैसलों से हारे मैच'

इस सीजन में कोलकाता की टीम पिछले लगातार छह मुकाबले हार चुकी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 27, 2019, 10:14 PM IST

Published On Apr 27, 2019, 10:14 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2019, 10:14 PM IST

Dinesh Karthik Andre Russell BCCI

Dinesh Karthik with Andre Russell @ BCCI

कोलकाता की टीम मौजूदा आईपीएल में लगातार छह मैच हारने के बाद बेकफुट पर है। कप्‍तान दिनेश कार्तिक की नेतृत्‍व क्षमता पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब टीम के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज आंद्रे रसेल का नाम भी जुड़ गया है। उन्‍होंने कार्तिक का नाम लिए बिना कहा कि खराब फैसलों के कारण टीम लगातार हार रही है।

पढ़ें:- IPL 2019: बीसीसीआई ने किया प्‍लेऑफ मैचों के समय में परिवर्तन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रसेल टीम की चार जीत में से तीन में मैन ऑफ द मैच रहे लेकिन उसके बाद केकेआर लगातार छह मैच हार गई । रसेल ने कहा ,‘‘हमारे पास अच्छी टीम है लेकिन खराब फैसले लेने पर जीत नहीं सकते और हमने वही किया है । एक पेशेवर क्रिकेटर के लिये यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है । हमने गलत समय पर गलत गेंदबाजी की और कैच टपकाये । फील्डिंग में हमारी टीम सबसे खराब रही।’’

पढ़ें:- धोनी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, लगाया धोखाधड़ी का आरोप

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं मैच दर मैच हार के बाद अपने कमरे से ही नहीं निकल रहा हूं । छह मैच हारने के बाद सब कुछ बेमानी है । यह अच्छा नहीं है । मेरा मनोबल टूटा हुआ है लेकिन कल हम जीतते हैं तो मनोबल बढ जायेगा । हमारे भीतर जुनून होना चाहिये, सिर्फ टीवी पर दिखाने के लिये नहीं।’’

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Editor's Pick