- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: We want to stay in Top 2; Says MS Dhoni
पंजाब के खिलाफ हार के बाद धोनी बोले- शीर्ष दो में बने रहना था लक्ष्य
आईपीएल के 55वें मैच में पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया
Published On May 05, 2019, 09:27 PM IST
Last UpdatedMay 05, 2019, 09:27 PM IST
MS Dhoni @BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लक्ष्य किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाना था ताकि मौजूदा चैंपियन टीम की अंकतालिका में शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित रहे।
पढ़ें: मिताली बोलीं- टी-20 चैलेंज युवाओं के लिए अच्छा मौका
केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी से पंजाब ने चेन्नई को छह विकेट से हराया। हार के बावजूद चेन्नई का शीर्ष दो स्थान सुनिश्चित हो गया। चोटी की दो टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं।
धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘अगर आप मैच नहीं जीत सकते तो आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि विपक्षी टीम अधिक से अधिक ओवरों में लक्ष्य हासिल करे। हां यह हमारे दिमाग में था।’
उन्होंने कहा, ‘हम मैच जीतना चाहते थे लेकिन अगर विरोधी टीम अच्छा खेल रही हो तो आपको तुरंत ही उससे सामंजस्य बिठाकर चलना होता है।’
पढ़ें: लक्ष्मण के बाद अब तेंदुलकर ने भी उठाए BCCI की कार्यशैली पर सवाल
पंजाब ने आईपीएल के 55वें मुकाबले में चेन्नई को 6 विकेट से हराया। दोनों टीमों का मौजूदा सीजन में ये आखिरी लीग मैच था। चेन्नई पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि पंजाब का सफर पहले ही खत्म हो गया था। उसने जीत के साथ इस लीग से विदाई ली।