add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बैंगलुरू के खिलाफ हमने 15-20 रन कम बनाए: रेयान हैरिस

पंजाब के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस ने कहा कि मोहाली का विकेट धीमा हो गया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - April 14, 2019 3:08 PM IST

किंग्स इलवेन पंजाब के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस को लगता है कि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ स्कोर में 15-20 रन से पीछे रह गई जिसने मेहमानों ने आईपीएल के इस सीजन में आठ विकेट से शिकस्त देकर पहली जीत दर्ज की।

मेजबान टीम क्रिस गेल की नाबाद 99 रन की पारी के बावजूद हार गई। मध्य के ओवरों में विकेट थोड़ा धीमा हो गया था और बैंगलुरू के गेंदबाज इस पर अच्छी तरह ढल गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैरिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने जो शुरूआत की थी, उस देखते हुए स्कोर में हम 15-20 रन कम रह गए। निश्चित रूप से बाद में विकेट धीमा हो गया था। हमने अंत में विकेट गंवा दिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजों ने मध्य के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया।’’

ये भी पढ़ें: कोहली-डीविलियर्स की शानदार बल्लेबाजी बनी बैंगलुरू की जीत का कारण

हैरिस ने हालांकि गेल के खेलने के तरीके की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘उसने मध्य के ओवरों में नियंत्रण बनाने का प्रयास किया, लेकिन मध्य के ओवरों में हमने विकेट गंवा दिए जो नुकसानदायक रहा।’’