• Home
  • News
  • Ipl 2020 all csk player tests negative for covid 19 likely to play against mumbai indians on 19th september 4130859

IPL 2020: निगेटिव आया CSK खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट; मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम शुक्रवार को नेट में अभ्यास शुरू कर सकती है।

Edited By : India.com Staff |Sep 04, 2020, 10:15 AM IST

Published On Sep 04, 2020, 10:15 AM IST

Last UpdatedSep 04, 2020, 10:15 AM IST

काफी मुश्किलों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है क्योंकि गुरूवार को किए गए कोविड-19 टेस्ट में सीएसके टीम के सभी खिलाड़ियों निगेटिव पाए गए हैं।

शुक्रवार को आए टेस्ट नतीजों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) समेत सभी खिलाड़ी निगेटिव रहे हैं। जिसके बाद टीम शुक्रवार से नेट पर अभ्यास शुरू कर पाएगी। इससे चेन्नई सुपर किंग्स के 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ पहला मैच खेलने की संभावना बढ़ गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने गुरुवार को दिए बयान में कहा था कि आईपीएल के 13वें सीजन का शेड्यूल का ऐलान शुक्रवार को किया जाएगा।

सीएसके टीम के प्रमुख ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खबर की पुष्टि की। जडेजा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो प्रैक्टिस के लिए तैयार दिख रहे हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा, कल स्कूल जाने की तैयारी कर रहा हूं।”

तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) और दाएं हाथ के रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaekwad) को छोड़ चेन्नई फ्रेंचाइजी के सभी खिलाड़ी आज से अभ्यास शुरू करेंगे। जबकि चाहर और गायकवाड़ अभी आइसोलेशन में ही रहेंगे।

सीएसके टीम के 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ये खबरें सामने आई थी कि तीन आईपीएल खिताब जीतने वाली फ्रेंचाइजी 19 सितंबर को होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगी। जिसके बाद विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के साथ 19 सितंबर को होने वाले पहले मैच को खेलने की खबर आई थी।

Editor's Pick