• Home
  • News
  • Ipl 2020 all star game before the start of tournament is off 3948835

IPL 2020 टूर्नामेंट से पहले होने वाले ऑल स्टार मैच रद्द

इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले खेला जाना था ऑल स्टार मैच।

Edited By : India.com Staff |Feb 20, 2020, 01:53 PM IST

Published On Feb 20, 2020, 01:53 PM IST

Last UpdatedFeb 20, 2020, 01:53 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले होने वाले सितारों से सजा ऑल स्टार मैच अब लगभग रद्द हो चुका है। बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल के आगामी सीजन का पूरा शेड्यूल तय कर लिया है लेकिन ऑल स्टार मैच के लिए ना टीमें फाइनल हो पाई हैं और ना ही वेन्यू चुना गया है।

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक ये मैच 29 मार्च को होना था। चूंकि एशिया और विश्व इलेवन के बीच होने वाला मैच 25 या 26 मार्च को मोंटेरा के नए सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित होना है, ऐसे में इस मैच को मुंबई में आयोजित करने की चर्चा की जा रही थी लेकिन अब बोर्ड इस मैच का आयोजन नहीं करेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच का आयोजन शुरूआत से ही उलझा हुआ था। फ्रेंचाइजी पहले से खबर ना दिए जाने की वजह से अपने खिलाड़ियों को इस मैच में हिस्सा लेने के अनुमति नहीं देना चाहती हैं। वहीं खिलाड़ी भी टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चोट से बचने के लिए इस मैच में नहीं खेलना हैं।

सिर्फ बुमराह नहीं बल्कि इशांत सहित अन्य भारतीय गेंदबाजों से भी रहना होगा सावधान : रॉस टेलर

इस बीच इस मैच में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भुगतान कौन देगा ये बात भी स्पष्ट नहीं है। भारतीय खिलाड़ी भले ही अपनी इच्छा से इस मैच में हिस्सा लें लेकिन विदेशी खिलाड़ियों को सही भुगतान देना पड़ेगा। मैच रद्द होने का असली कारण चाहे जो हो लेकिन इतना तय है कि ये मैच आईपीएल 2020 की शुरुआत में तो नहीं खेला जाएगा।

हालांकि आईपीएल टूर्नामेंट अपने तय शेड्यूल के मुताबिक 29 मार्च से 17 मई तक खेल जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Editor's Pick