कप्तान धोनी की इस सलाह के दम पर कोविड-19 और अतिरिक्त क्वारेंटीन से गुजरने के बाद भी नहीं घबराए रुतुराज

चेन्नई सुपर किंग्स को 13वें सीजन में अपना आखिरी मैच रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है।

Edited By : India.com Staff |Oct 30, 2020, 03:56 PM IST

Published On Oct 30, 2020, 03:56 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2020, 03:56 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए डेब्यू करने से पहले युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का सफर बेहद मुश्किल रहा। चेपॉक से दुबई रवाना होने के बाद 7 दिन का अनिवार्य क्वारेंटीन पूरा करने के बाद कोरोना पॉजिटिव हुए रुतुराज को दो हफ्ते अतिरिक्त क्वारेंटीन में रहना पड़ा था। लेकिन इन मुश्किलों के बावजूद गायकवाड़ ने हिम्मत नहीं हारी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की सलाह की मदद लेकर खुद को सकारात्मक रखा।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर लगातार दूसरा मैन ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले गायकवाड़ ने कहा, “मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैंने खुद का समर्थन किया। पहली दोनों पारियों में मै जल्दी आउट हो गया, मुझे पता था हालात मुश्किल है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोविड-19 की स्थिति के बारे में गायकवाड़ ने कहा, “कोविड ने मुझे मजबूत बनाया है। जैसा कि हमारे कप्तान कहते हैं, हर स्थिति का सामना मुस्कुरा कर करें। मैं सकारात्मक रहा और भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचा।”

तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल-13 की प्लेऑफ दौर से बाहर हो चुकी है, लेकिन गायकवाड़ ने कहा है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल अब भी काफी शांत है और ऐसा लगता ही नहीं है कि चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

गायकवाड ने अपने टीम साथी शेन वाटसन के साथ बातचीत के दौरान कहा, “निश्वित रूप से, मैं अपने फॉर्म को जारी रखना चाहता हूं और टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं। इसके अलावा और कुछ मायने नहीं रखता। उम्मीद है, हम जीत के साथ टूर्नामेंट की समाप्ति करेंगे और अगले साल भी इस लय को जारी रख पाएंगे।”

उन्होंने कहा, “ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शांत है। ऐसा लगता ही नहीं है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। जब हम पहला मैच जीते थे और अब जब इस मैच को जीते हैं, तब भी माहौल एक जैसा ही है। इससे काफी मदद मिलती है।”

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर वाटसन ने भी गायकवाड की जमकर तारीफ की। वाटसन ने कहा, “ऋतुराज को इस तरह की शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखना मेरे लिए गर्व की बात है। एक युवा के लिए आईपीएल जैसे बड़े मंच पर इस तरह की का प्रदर्शन करना, बेहद प्रभावित करता है।”

Editor's Pick