This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL Auction: फिर 'मिलियन डॉलर बेबी' बने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल
मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2019 के मद्देनजर आईपीएल 2019 से अपना नाम वापस ले लिया था
Written by India.com Staff
Last Published on - December 19, 2019 5:17 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें एडिशन के लिए गुरुवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में फिर ‘मिलियन डॉलर बेबी’ बन गए हैं.
IPL Auction: नीलामी के लिए ‘खिलाड़ियों की मंडी’ सजकर तैयार, आज इन पर रहेगी नजर
31 साल के मैक्सवेल ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था. उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है. इस खिलाड़ी को लेकर पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त जंग देखी गई लेकिन अंत में पंजाब ने बाजी मारी. मैक्सवेल दूसरी बार पंजाब टीम के साथ जुड़े हैं.
इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के मद्देनजर आईपीएल 2019 से खुद को अलग कर लिया था. लगभग 2 महीने तक वो मानसिक तनाव की वजह से मैदान पर नजर नहीं आए.
जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत में वनडे सीरीज खेलेगी लेकिन मैक्सवेल टीम में शामिल नहीं किए गए हैं. 2018 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 9 करोड़ रुपए में खरीदा था.
मैक्सवेल ने आईपीएल में अब तक कुल 69 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 161.13 के स्ट्राइक रेट से कुल 1,397 रन बनाए हैं. आईपीएल में मैक्सवेल के नाम 6 अर्धशतक दर्ज हैं.
आईपीएल में 3 टीम की ओर से खेल चुके हैं मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में अब तक 3 टीम की ओर से खेल चुके हैं जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और मंबई इंडियंस शामिल है.
मैक्सवेल को 251 टी-20 मैच खेलने का है अनुभव
ग्लेन मैक्सवेल ने ओवरऑल 251 टी-20 मैचों में 5,589 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 154.94 रहा है. इस दौरान मैक्सवेल के बल्ले से 3 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं.
आईपीएल-6 की नीलामी में ‘मिलियन डॉलर बेबी’ बने थे मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल पहली बार आईपीएल-6 की नीलामी में दस लाख डॉलर की सर्वाधिक कीमत पाकर ‘मिलियन डॉलर बेबी’ बने थे. मुंबई इंडियंस ने मैक्सवेल को उनके दो लाख डॉलर के बेस प्राइस के बावजूद दस लाख डॉलर की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था. इस कीमत के बाद मैक्सवेल रातों रात स्टार बन गए थे.
