add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2020: BCB ने मुस्‍ताफिजुर रहमान को आईपीएल खेलने से रोका, बताई ये वजह

आईपीएल 2020 के लिए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुस्‍ताफिजुर से संपर्क किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 5, 2020 1:35 PM IST

आईपीएल 2020 शुरू होने को है, लेकिन इससे पहले बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाज मुस्‍ताफिजुर के लिए एक बुरी खबर आई. खबरों की मानें तो बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्‍ताफिजुर को आईपीएल 2020 का हिस्‍सा बनने से पूर्व अनवार्य एनओसी देने से मना कर दिया है.

मुस्‍ताफिजुर फिलहाल आईपीएल में किसी भी फ्रेंचाइजी का हिस्‍सा नहीं हैं. उन्‍हें कोलकाता नाइटराडर्स और मुंबई इंडियंस की तरफ से संपर्क किए जाने की खबरें सामने आई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लसिथ मंलिगा द्वारा इस साल आईपीएल से पीछे हटने के बाद उनके स्‍थान पर मुंबई इंडियं मुस्‍ताफिजुर को टीम का हिस्‍सा बनाना चाहती थी, लेकिन जब ऐसा नहीं हो सका तो उन्‍हें ऑस्‍ट्रेलिया के जेम्‍स पैटिंसन को चुनना पड़ा. इसी तरह तेज गेंदबाज हैरी गर्ने के स्‍थान पर कोलकाता नाइटराइडर्स अभी तक किसी को नहीं चुन पाई है.

वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिकब अगले महीने बांग्‍लादेश को श्रीलंका का दौरा करना है. जिसे देखते हुए ही बीसीबी ने मुस्‍ताफिजुर को आईपीएल में खेलने से रोका है. श्रीलंका दौरे पर बांग्‍लादेश को मेजबानों के खिलाफ तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज की शुरुआत 23 अक्‍टूबर से होगी.