• Home
  • News
  • IPL 2020: Chris Gayle coming back to the side gives a lot of energy to KXIP team, says Murugan Ashwin

क्रिस गेल की वापसी से पंजाब टीम को अतिरिक्त ऊर्जा मिली: मुरुगन अश्विन

किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में क्रिस गेल को 13वें सीजन में पहला मैच खिलाया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 16, 2020, 02:14 PM IST

Published On Oct 16, 2020, 02:14 PM IST

Last UpdatedOct 16, 2020, 02:14 PM IST

क्रिस गेल (Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 विकेट से मिली जीत के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के स्पिनर मुरुगन अश्विन ने कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के लौटने से टीम को अतिरिक्त ऊर्जा मिली है।

172 रन का पीछा करते हुए पंजाब टीम की ओर से गेल ने 45 गेंदो पर 53 रनों की पारी खेली थी। 13वें इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में गेल का ये पहला मैच था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अश्विन ने कहा, “ये एक अच्छी जीत थी। क्रिस के आने से टीम को काफी ऊर्जा मिली है। कैंप का मूड हमेशा से ही अच्छा था। हमने अपना विश्वास नहीं खोया था, हमें पता था कि हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और बात केवल जीत की रेखा पार करने की थी। बहुत खुश हूं कि हमने एक मैच जीत लिया और अब बात इसे दोहराने की है।”

‘चहल-सुंदर की गेंदबाजी देकर शारजाह के छोट मैदान पर सही लेंथ हासिल करने में मदद मिली’

अश्विन चाहते हैं कि उनकी टीम आगामी मैचों में इस मूमेंटम को दोहराए। उन्होंने कहा, “ये टी20 का खेल है और लगभग सभी मौके करीबी होते है। ये बल्ले और गेंद का खेल है और बात इसकी है कि कौन किस टीम पर हावी होता है। खुश हूं कि हम बार रेखा पार करे, अब इन मौकों को दोहराना होगा और ये सुनिश्चित करना होगा कि इस तरह के करीबी मैच हमारे पक्ष में खत्म हों ताकि अंकतालिका में हमारी स्थिति अलग दिखे। फिलहाल हम एक समय पर एक मैच के बारे में सोच रहे है और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।”

बैंगलोर के खिलाफ मैच में कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पंजाब को अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं तीसरे नंबर पर खेलने आए गेल ने इस पारी को आगे बढ़ाया। टीम के लिए सबसे सकारात्मक बात ये थी कि सेट बल्लेबाज राहुल पारी के आखिर तक क्रीज पर थे।

Editor's Pick