add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की तैयारी देख दंग रह गए कोच हैरिस

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रेयान हैरिस बुधवार कोस 6 दिन के सेल्फ आइसोलेशेन से बाहर आकर नेट सेशन का हिस्सा बने।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - September 4, 2020 11:05 AM IST

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस खिलाड़ियों के महीनों तक ट्रेनिंग से दूर रहने के बाद इतनी तेज से लय हासिल करने को लेकर काफी प्रभावित हैं।

छह दिन के सेल्फ आइसोलेश से गुजरने के बाद हैरिस बुधवार शाम अपने कमरे से बाहर निकले और दिल्ली कैपिटल्स के पहले नेट सेशन का निरीक्षण किया। हैरिस ने कहा कि देखकर लगा ही नहीं कि खिलाड़ी पिछले कुछ महीने से अभ्यास नहीं कर पाए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैरिस ने टीम की ओर से जारी बयान में कहा, ‘‘मुझे पता है कि लड़के महामारी के कारण पिछले कुछ समय से ट्रेनिंग नहीं कर पाए हैं लेकिन उन्हें गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए देखना, कुछ शॉट को मैदान से बाहर जाते हुए देखना, मैं उनसे प्रभावित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘काम के प्रति उनकी ईमानदारी अविश्वसनीय है और जिन खिलाड़ियों ने काफी ट्रेनिंग नहीं की है उन्हें इस तरह देखकर काफी अच्छा लगा- वे काफी अच्छी स्थिति में दिखे।’’

IPL 2020: निगेटिव आया CSK खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट; मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच

छह दिन क्वारेंटीन में रहने के बाद बाहर निकले हैरिस ने कहा कि वो काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो छह दिन काफी अधिक समय नहीं है लेकिन ये मेरे लिए तीन हफ्ते की तरह था क्योंकि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो लंबे समय तक खाली बैठ सकता है।”

हैरिस ने कहा, ‘‘लेकिन आज सुबह जब मुझे डॉक्टर का संदेश मिला कि मेरा आइसोलेशन और टेस्ट पूरा हो गया हैं तो ये संभवत: मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ संदेश था। इसके बाद लड़कों को ट्रेनिंग करते हुए देखना शानदार था।’’