• Home
  • News
  • Ipl 2020 csk ceo clarifies dawid malan will not replace suresh raina 4139350

IPL 2020: CSK के सीईओ ने किया साफ, सुरेश रैना की जगह नहीं लेंगे डेविड मलान

चेन्नई सुपर किंग्स के सीनियर खिलाड़ी सुरेश रैना निजी कारणों की वजह इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं।

Edited By : India.com Staff |Sep 12, 2020, 02:51 PM IST

Published On Sep 12, 2020, 02:51 PM IST

Last UpdatedSep 12, 2020, 02:51 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ कासी विश्वनाथन ने साफ किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) सीनियर ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) की जगह नहीं खेलेंगे।

दरअसल रैना निजी कारणों की वजह से आईपीएल 2020 टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही भारत लौट आए थे। जिसके बाद खबर आई थी कि सीएसके फ्रेंचाइजी शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लिश बल्लेबाज मलान को रैना की जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर जगह देंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिससे विश्वनाथन ने साफ इंकार किया है। टाइम्स नाओ से बातचीत में उन्होंने कहा, “ये मेरे लिए भी खबर है क्योंकि हमारे विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा है। इसलिए मुझे नहीं पता कि हम किसी और विदेशी खिलाड़ी को कैसे शामिल करेंगे।”

आईपीएल नियमों के हिसाब से हर एक फ्रेंचाइजी में कुछ 8 विदेशी खिलाड़ी होने चाहिए। सीएसके स्क्वाड में फिलहाल में शेन वाटसन, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर, जॉश हेजलवुड, मिशेल सैंटनर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी और सैम कर्रन जैसे विदेशी खिलाड़ी शामिल है। ऐसे में सीएसके किसी नए विदेशी खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल नहीं कर सकती।

रैना के अलावा सीएसके टीम के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों का हवाला देकर 13वें सीजन से नाम वापस ले लिया है। हालांकि सीएसके के लिए अच्छी खबर ये है कि शुरुआती टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आए तेज गेंदबाज दीपक चाहर का हालिया टेस्ट निगेटिव आया, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें अभ्यास की इजाजत दे दी है।

हालांकि रुतुराज गायकवाड़ फिलहाल क्वारेंटीन में ही है और सेल्फ आइसोलेशन पीरियड के आखिरी दो दिनों उनका टेस्ट फिर होगा।

Editor's Pick