IPL 2020: CSK को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुए ड्वेन ब्रावो

सीएसके के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे।

Edited By : India.com Staff |Oct 21, 2020, 01:31 PM IST

Published On Oct 21, 2020, 01:31 PM IST

Last UpdatedOct 21, 2020, 01:31 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में पहले से संघर्ष कर रही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) चोट लगने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एएनआई से बातचीत में खबर की पुष्टि की है।

विश्वनाथन ने बताया कि ब्रावो टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं लेंगे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ग्रोइन इंजरी होने के बाद अब वो सीधा घर लौटेंगे। बता दें कि अब 13वें सीजन में चेन्नई को केवल चार और मैच खेलने हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीईओ ने कहा, “नहीं, ब्रावो आगे और कोई मैच नहीं खेलेंगे और ग्रोइन इंजरी की वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। वो एक-दो दिन में वापस लौटेंगे।”

सीजन की शुरुआत से पहले टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही चेन्नई से फैंस को कई उम्मीदे थी लेकिन धोनी की टीम के लिए 13वां सीजन बुरे सपने से कम नहीं रहा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम के दो बड़े खिलाड़ी- सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने नाम वापस ले लिया था।

ये पूछे जाने पर कि क्या टीम टूर्नामेंट से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों की कमी महसूस कर रही है या नहीं, उन्होंने कहा, “बेशक रैना और हरभजन सीएसके टीम के अहम हिस्से हैं और उनकी कमी महसूस की गई। लेकिन आपको निजी फैसलों का सम्मान करना होता है और चाहे खिलाड़ी जूनियर हो या सीनियर, हम इस तरह से ही मामले को संभालते हैं।”

ब्रावो को टीम से बाहर होने का मतलब है कि सीएसके टीम के पास अब दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर को प्लेइंग इलेवन में लाने का मौका है।

Editor's Pick