- Home
- News
- Ipl 2020 delhi can overturn srh if shikha dhawan and ravichandran ashwin perform says former cricketer srikanth 4201969
IPL 2020: पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत ने कहा- अगर ये दो खिलाड़ी चले तो जीत सकती है दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स रविवार को आईपीएल 2020 का दूसरा क्वालिफायर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।
Published On Nov 08, 2020, 10:17 AM IST
Last UpdatedNov 08, 2020, 10:17 AM IST
पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए अपने दो सबसे सीनियर भारतीय खिलाड़ियों का साथ चाहिए होगा। ऐसा मानना है कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत (Kris Srikanth) का। उनका कहना है कि अगर हैदराबाद के खिलाफ मैच में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो दिल्ली टीम जीत हासिल कर सकती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में उन्होंने लिखा, “हैदराबाद ने अपनी जगह दूसरे क्वालिफायर में पक्की कर ली है। एक ऐसी टीम जिन्होंने अपनी ताकत से ज्यादा प्रदर्शन किया है और फाइनल में पहुंचने के करीब है। फॉर्म, मूमेंटम और लय सब कुछ दिल्ली, जिन्होंने अपनी लय खो दी है, उनके मुकाबले में गत चैंपयन के पक्ष में है।”
अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर टॉप-2 में जगह बनाई है। लेकिन पहले क्वालिफायर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हारकर दिल्ली फाइनल में डायरेक्ट इंट्री पाने में नाकाम रही। अब दिल्ली के पास फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका है, जिसके लिए उन्होंने हैदराबाद को हर हाल को हराना होगा। लेकिन डेविड वार्नर की जीत के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।
लेकिन श्रीकांत का मानना है कि एक खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन दिल्ली को हैदराबाद के खिलाफ जीत दिला सकता है।उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत प्रतिभा किसी भी भविष्यवाणी को गलत साबित कर सकती है। दिल्ली उम्मीद करेगी कि धवन का दिन अच्छा रहे और अश्विन गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन करे, खासकर पावरप्ले के दौरान।”
पूर्व भारतीय कप्तान का कहना है कि दिल्ली टीम की गेंदबाजी अटैक हैदराबाद के शीर्ष क्रम को मुश्किल में डाल सकता है। उन्होंने कहा, “रबाडा और नॉर्टर्जे, दिल्ली के दो नई गेंद वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने विकेट लिए हैं लेकिन शुरुआत 6 ओवरों मे नहीं। वहां पर अश्विन का योगदान अहम है।”