• Home
  • News
  • Ipl 2020 delhi capitals is following the path laid by mumbai indians says dominic cork 4205555

मुंबई इंडियंस के दिखाए रास्ते पर ही चल रही है दिल्ली कैपिटल्स: डॉमिनिक कॉर्क

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

Edited By : India.com Staff |Nov 10, 2020, 02:23 PM IST

Published On Nov 10, 2020, 02:23 PM IST

Last UpdatedNov 10, 2020, 02:23 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एकलौती ऐसी टीम रही है जिसने अपनी सारी परेशानियों को हलकर एक संतुलित स्क्वाड तैयार किया था और आखिरकार एक बार फिर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

हालांकि फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम दिल्ली कैपिटल्स भी मुंबई से कम नहीं है। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने मुंबई के दिखाई रास्ते पर चलकर ही फाइनल तक का रास्ता तय किया है, ऐसा कहना है पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज डॉमिनिक कॉर्क (Dominic Cork) का।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कॉर्क ने स्टार स्पोटर्स के शो पर कहा, “मुझे लगता है कि दिल्ली की कोशिश मुंबई के पदचिन्हों पर चलने की है और क्यों नहीं आप वैसा करने की कोशिश करते क्योंकि वो सफल है। ये थोड़ा अलग है। इसलिए ये वो टीम नहीं है जो दो सप्ताह में बनी है। ये पूरे साल का नतीजा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने रिकी पॉन्टिंग जैसे कोच, जो आईपीएल जीत चुका है, के रहते भारतीय युवा खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाने की कोशिश की गई है- कप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर रिषभ पंत इसमें हैं। साथ ही उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी अपनी टीम में वैरिएशन लाने की कोशिश की है।”

लीग से पहले दिल्ली ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मुंबई को ट्रेड किया और दो सीजन किंग्स इलेवन पंजाब टीम की कप्तानी करने वाले रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम में शामिल किया। कॉर्क ने कहा, “अश्विन के आने से, साथ ही उनके युवा खिलाड़ियों के होने से उनके पास अच्छा मिश्रण हो गया। इसलिए वो मुंबई की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं।”

मुंबई के बारे में कॉर्क ने कहा कि वह लीग की सर्वश्रेष्ठ टीम है जिसने अपने सभी पहेलियों को सुलझा लिया है। उन्होंने कहा, “जब आप मुंबई को देखते हैं कि उन्होंने क्या किया है, ये बताता है कि उनकी टीम सर्वश्रेष्ठ है। मुझे लगता है कि उन्होंने जिस तरह अपने खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है, उनका विश्लेषण भी शानदार है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी हर एक समस्या को सुलझा लिया है। जब आप उनकी टीम को देखते हैं तो यह सर्वश्रेष्ठ टीम है। अगर बोल्ट चोटिल हो जाते हैं तो उनके पास मिशेल मैक्लेंघन के रूप में बाएं हाथ का गेंदबाज है। उनके पास शानदार युवा खिलाड़ी भी हैं। दो के मैं नाम लेना चाहूंगा- सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर। यह दो मुझे लगता है कि भारत के लिए खेलेंगे।”

Editor's Pick