- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2020 delhi capitals shikhar dhawan backs young captain shreyas iyer 4134497
IPL 2020 : 'श्रेयस अय्यर के पास सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों से सीखने का है मौका'
बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन को लगता है कि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के टीम में आने से अय्यर को कप्तानी में मदद मिलेगी
Published On Sep 07, 2020, 05:51 PM IST
Last UpdatedSep 07, 2020, 05:51 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2002) के 13वें एडिशन में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी करेंगी. टीम के अनुभवी ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने श्रेयस की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई है वह आने वाले समय में अच्छी कप्तानी करेंगे. आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होगा.
धवन ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘एक टीम के तौर पर, हम टूर्नामेंट में अच्छा करने को तैयार हैं. हम आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. हम सभी अब क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और टीम में वो ऊर्जा और आपसी समझ बना रहे हैं जो चाहिए होती है. मुझे लगता है कि हमारे पास यूएई की स्थिति को देखते हुए काफी संतुलित टीम है.’
‘पिछली बार दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने का श्रेय श्रेयस को जाता है’
दिल्ली ने पिछली बार लंबे अरसे बाद प्लेऑफ में कदम रखा था और इसका श्रेय पूरी टीम की एकजुटता और युवा कप्तान श्रेयस अय्यर को जाता है.
‘अय्यर के पास सीखने के लिए खुला दिमाग है’
धवन को लगता है कि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के टीम में आने से अय्यर को कप्तानी में मदद मिलेगी.
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘पिछले सीजन अय्यर ने काफी अच्छे तरीके से टीम की कप्तानी की थी. रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाण के आने से उनके अनुभव से अय्यर को मदद मिलेगी. वह अय्यर के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे. यह टीम के लिए भी काफी अच्छा होगा. मुझे लगता है कि अय्यर के पास सीखने के लिए खुला दिमाग है और वह जूनियर तथा सीनियर दोनों से सीख सकते हैं. वह सही दिशा में टीम की कप्तानी करेंगे.’