• Home
  • News
  • IPL 2020, Delhi vs Punjab, 2nd Match: It’s a weird game, says Marcus Stoinis

दिल्ली के मैचविनर मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब के खिलाफ मैच को कहा 'अजीब'

मार्कस स्टोइनिस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में 21 गेंदो पर 53 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 21, 2020, 02:02 PM IST

Published On Sep 21, 2020, 02:02 PM IST

Last UpdatedSep 21, 2020, 02:02 PM IST

रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 21 गेंदो पर 53 रन अहम पारी खेलने वाले मार्कस स्टोइनिस ने इस मुकाबले को अजीब बताया।

दुबई में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम ने 96 रन पर 6 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद स्टोइनिस ने 7 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलकर टम को 157 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम मयंक अग्रवाल की 89 रनों की पारी के दम पर जीत के बेहद करीब करीब पहुंच गई थी और आखिरी ओवर में जब मात्र 13 रनों की जरूरत थी तो अग्रवाल ने स्टोइनिस की पहली तीन गेंदो पर एक चौके और एक छक्के के दम पर 12 रन बनाए। लेकिन अगली तीन गेंदो पर दो विकेट लेकर स्टोइनिस ने मैच को टाई कराया। जिसके बाद दिल्ली ने सीजन के पहले सुपर ओवर में पंजाब को हरा दिया।

पंजाब के खिलाफ करीबी मैच में जीत के बाद अय्यर ने कहा- हमे इसकी आदत

मैन ऑफ द मैच रहे स्टोइनिस ने कहा, “ये अजीब खेल था, कभी कभार किस्मत आपकी तरफ होती है लेकिन हीरो से विलेन बनना बहुत आसान है। इसलिए जरूरी ये था कि मैं अपने अच्छे दिन का मजा लूं।”

अपनी पारी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा, “मैंने उस एरिया को बंद किया, जहां गेंदबाज गेंद डाल सकते थे और आज ये काम कर गया।”

स्टोइनिस ने कहा, “एक दूसरे की ऊर्जा से प्रेरित होना अच्छा है। आईपीएल फिर से शुरू होना अच्छा है और आज की रात बेहद मनोरंजक थी।”

ऑलराउडंर खिलाड़ी ने सुपर ओवर में गेंदबाजी करने वाले कगीसो रबाडा की तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि केजी ने शानदार ओवर डाला और मुझे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने में कोई तकलीफ नहीं थी। मुझे लगता है कि दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का कॉम्बिनेशन बनाना सही था।”

Editor's Pick