- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ipl 2020 extended bio bubbles can cause extreme burnout warn eoin morgan jason holder 4179180
IPL 2020: बायो-बबल को लेकर KKR के कप्तान इयोन मोर्गन ने दिया बड़ा बयान, जेसन होल्डर भी हुए सहमत
मोर्गन और होल्डर ने खिलाड़ियों के लंबे समय तक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) में रहने पर अंदेशा जताते हुए दी चेतावनी
Published On Oct 20, 2020, 01:46 PM IST
Last UpdatedOct 20, 2020, 01:46 PM IST
Eoin Morgan @twitter kkr
इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर्स टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) और विंडीज टेस्ट टीम के कप्तान जेसन होल्डर (Jason Holder) पिछले कुछ महीनों में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के जैविक रूप (Bio-Bubble) से सुरक्षित माहौल का हिस्सा रहे हैं. इसके बाद ये दोनों खिलाड़ी इस समय यूएई में आईपीएल (IPL 2020) खेल रहे हैं. मोर्गन को हाल में कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्तान बनाया है जबकि होल्डर को सनराइजर्स हैदरबाद ने चोटिल ऑलराउंडर मिशेल मार्श की जगह टीम में शामिल किया है.
मोर्गन और होल्डर ने खिलाड़ियों के लंबे समय तक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (bio-bubble) में रहने पर अंदेशा जताते हुए चेतावनी दी है कि इससे ‘बेहद अधिक थकान’ हो सकती है.
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मोर्गन के हवाले से कहा, ‘हम गर्मियों में अपने इंटरनेशनल कार्यक्रमों को पूरी तरह आयोजित कराने में सफल रहे. यह टीमों के लिए अविश्वसनीय उपलब्धि है और ईसीबी ने शानदार प्रतिबद्धता दिखाई. हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमें दोबारा खेलने का मौका मिला. ’
‘आप खिलाड़ी को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से थका रहे हैं’
मोर्गन ने हालांकि कहा कि खिलाड़ी काफी लंबा समय जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में बिताने की उम्मीद नहीं करते. मोर्गन ने कहा, ‘लेकिन इस बायो बबल को 12 महीने या 12 में से 10 महीने जब हम यात्रा करते हैं तब तक बनाए रखना व्यावहारिक नहीं है. आप खिलाड़ी को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से थका रहे हैं और यह बेहद थकान भरा हो सकता है जो कोई नहीं देखना चाहता. ’
इंग्लैंड में वेस्टइंडीज की अगुआई करने वाले होल्डर भी मोर्गन से सहमत दिखे.
होल्डर ने कहा, ‘यह काफी चुनौतीपूर्ण है. मैं भाग्यशाली हूं कि अब भी काम कर रहा हूं. दुनिया में काफी लोग हैं जो कोविड महामारी के कारण काम नहीं कर पा रहे हैं. हमें अब भी लोगों का मनोरंजन करने और ऐसा करने का मौका मिल रहा है जो हमें पसंद है. उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों की मानसिक हालत को देखते हुए व्यस्तता कम करने के लिए कुछ सोचे जाने की जरूरत है. ’
मोर्गन ने भी कहा कि इसके कारण भविष्य में और अधिक खिलाड़ी दौरों से हट सकते हैं.